इंदौर में कचरा, एक सफाई दरोगा सस्पेंड, कई सफाई कर्मियों को नोटिस

Updesh Awasthee
इंदौर, 21 फरवरी 2026
: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा आज प्रातः काल इंदौर स्मार्ट सिटी विकास कार्यों के साथ ही शहर की विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक,  स्वास्थ्य अधिकारी श्री गंगराड़े, सहायक यंत्री श्री सौरभ माहेश्वरी एवं अन्य उपस्थित थे।

Indore Garbage Row: Sanitation Daroga Suspended, Multiple Employees Noticed

आयुक्त श्री सिंघल द्वारा आज प्रातः इंदौर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत एम ओ जी लाइन 1 एवं 2 के प्रोजेक्ट स्थल का अवलोकन किया, इस दौरान संबंधित अधिकारी से प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी लेते हुए, कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

इस के पश्चात आयुक्त श्री सिंघल द्वारा झोन क्रमांक 16 के वार्ड क्रमांक 15 में एयरपोर्ट रोड, वीआईपी रोड, 60 फीट रोड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित सहायक दरोगा रंजीत बिलवान को निलंबित करने तथा क्षेत्रीय दरोगा का एवं क्षेत्रीय सफाई कर्मचारी का 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आयुक्त द्वारा महावीर बाग एवं बाणेश्वरी कुंड क्षेत्र तथा उद्यानों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 01 सीएसआई विवेक यादव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, अनुशात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

इसके पश्चात आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 03 वार्ड क्रमांक 58 के अंतर्गत बड़वाली चौकी एवं सुभाष मार्ग क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी मिलने पर क्षेत्रीय दरोगा विकास उज्जैनी को शोकाज नोटिस जारी करने तथा सफाई कर्मचारी ज्योति बाई का 02 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!