UCO BANK वाले ओम प्रकाश ने एप्लीकेशन फॉर्म भर के खुद अपना खाता साफ करवा दिया

Updesh Awasthee
भोपाल सिटी, 15 फरवरी 2026
: दुनिया में बैंक वाले बताते हैं की ठगी से सावधान रहना। बैंक वाले ही बताते हैं कि किस प्रकार से आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगाई जा सकती है। बैंक वाले ही बताते हैं कि बचने के लिए क्या सावधानियां करना चाहिए और भोपाल में यूको बैंक वाले ओम प्रकाश जी ने बाकायदा ऑनलाइन फॉर्म भर के अपने खाते की सारी जानकारी ठगों को दे दी। उन्होंने बड़े इत्मीनान से 20.77 लाख रुपए निकल लिए। कहना तो बनता है कि जो बैंक अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को खाते की सुरक्षा और सावधानी नहीं सिखा पा रहा है, वह उपभोक्ताओं को क्या सिखाएगा।

कल्पना नगर वाले ओमप्रकाश कठल ठगी का शिकार

पिपलानी पुलिस के मुताबिक कल्पना नगर निवासी 71 वर्षीय ओमप्रकाश कठल यूको बैंक से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी की रात 10 से 11 बजे के बीच मोबाइल पर यूको बैंक के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए क्रेडिट कार्ड बनवाने का विज्ञापन आया। एड पर क्लिक करते ही एक फार्म खुला। वह फार्म भर ही रहे थे कि एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया और करीब 40-45 मिनट तक जानकारी देने के बहाने उनसे बातचीत करता रहा। इसी दौरान उसने बैंक खाता और एटीएम नंबर मांगे, जो ओमप्रकाश ने फार्म में भर दिए। 

फॉर्म भरने के करीब 30 मिनट बाद उनके खाते से पांच-पांच लाख रुपए के तीन, एक तीन लाख और एक दो लाख रुपए के ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। अगले दिन 10 फरवरी सुबह 11 बजे पत्नी के साथ यूको बैंक मारवाड़ी शाखा के संयुक्त खाते से 77 हजार रुपए कट गए। कुल 20.77 लाख रुपए निकल गए। 

साइबर सेल की जांच के बाद शुक्रवार को एफआईआर दर्ज हुई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने फिर से जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!