ग्वालियर, 15 फरवरी 2026: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने दावा किया है कि 2026 में वह मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्री जीतू पटवारी को कांग्रेस पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ग्वालियर के मोहना पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जेसीबी से फूलों की बारिश की गई और सभा में भी अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। भीड़ और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर जीतू पटवारी ने बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने मंच से कहा कि मध्य प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और प्रदेश में परिवर्तन की बातें हो रही हैं।
अजय सिंह राहुल ने बहती गंगा में हाथ डाले
मध्य प्रदेश की राजनीति के गुरु अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल ने बहती गंगा में हाथ डाल दिए। इधर ग्वालियर के मोहना में जीतू पटवारी ने सरकार बनाने का दावा किया तो उधर भिंड के लहार में उन्होंने कहा कि जब तक 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार नहीं बन जाती, तब तक वे न तो साफा पहनेंगे और न ही माला।
इस प्रकार अजय सिंह ने एक तीर से दो निशाने साध लिए। पहले तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का क्रेडिट मिल जाएगा। विधानसभा का टिकट और कैबिनेट में अच्छी पोजीशन मिल जाएगी। दूसरा वैसे भी राहुल भैया को माला और साफा पहनने वालों की संख्या काफी कम हो गई है। संकल्प ले लिया तो यह बात किसी को पता भी नहीं चलेगी।

.webp)