Swadesh Builders Bhopal और आसाराम आश्रम वालों के बीच हाथापाई

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 13 फरवरी 2026
: Swadesh Builders Bhopal के संचालक और कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) भोपाल के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के बेटे नमन अग्रवाल और आसाराम आश्रम के लोगों के बीच में हाथापाई हो गई। मामला जमीन का है जिसे स्वदेश बिल्डर वाले अपना और आसाराम आश्रम वाले अपना बता रहे हैं। 

नमन अग्रवाल के अनुसार घटना का विवरण 

मैं दोपहर करीब 1 बजे अपनी जमीन के सीमांकन के लिए राजस्व टीम के साथ पहुंचा था। सीमांकन शुरू होते ही आश्रम पक्ष के लोग विरोध करने लगे। महिलाओं और पुरुषों ने गालियां दीं। धमकी दी कि हाथ-पैर तोड़ देंगे। विवाद बढ़ा तो मैंने वहां से निकलना चाहा। लेकिन आश्रम का गेट बंद कर दिया गया। मुझे बाहर नहीं जाने दिया गया। कहा गया कि संचालक के कहने पर गेट बंद है। मैंने ड्राइवर से कार रिवर्स करने को कहा। तभी 25-30 लोग डंडे और हॉकी लेकर घेरकर खड़े हो गए। मेरी कार के कांच तोड़ दिए। दरवाजा खोलकर मुझे और ड्राइवर मनोज को बाहर खींच लिया। सिर, कान और हाथों पर वार किए गए। अजय अहिरवार को भी पीटा। मैं वहां से नहीं निकलता तो बड़ी घटना हो सकती थी। 

बिल्डर नितिन अग्रवाल के अनुसार 2 एकड़ जमीन का विवाद है। यह जमीन आश्रम के परिसर में है लेकिन उनके नाम है। जमीन परिसर के अंदर होने के कारण आश्रम वाले सीमांकन नहीं होने दे रहे हैं। नमन अग्रवाल गुरुवार 12 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे राजस्व निरीक्षक प्रदीप यादव की टीम के साथ जमीन का सीमांकन कराने पहुंचे थे। पड़ोसी दिलीप कुकरेजा और अमित भी साथ में थे। आश्रम संचालक रवीन्द्र पटेल के कहने पर महिला साधक और पुरुष सेवादार भड़क गए। नमन और उनके साथियों को घेर लिया गया। मर्सिडीज कार में तोड़फोड़ की गई। राजस्व अमले को भी घेर लिया गया। टीम जैसे-तैसे वहां से निकली। घटना के बाद थाना गांधीनगर में सीताराम, राघव, नरेंद्र, प्रदीप, हिमांशु और अक्षय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटवारी की तरफ से शासकीय कार्य में बाधा का आवेदन भी दिया गया है। 

मलकीत सिंह, एडिश्नल डीसीपी जोन 4 ने कहा
सीमांकन के दौरान मारपीट की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। चाहे आरोपी कोई भी हो छोड़ा नहीं जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!