भोपाल, 23 फरवरी 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित ग्रुप-1 सब ग्रुप-2 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 (Grp-1 Sub Grp-2 CRT-2025) के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी संबंधी आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
MP Group-1 Sub Group-2 Exam 2025: Answer Key Objection Link Goes Live
उम्मीदवार अब 23 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। यह अवधि केवल चार दिनों की है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आपत्तियां प्रस्तुत करें।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। डायरेक्ट लिंक के लिए कृपया यहां क्लिक करें। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके प्रश्न पत्र, अपनी उत्तर शीट और प्राविधिक उत्तर कुंजी देखनी होगी तथा किसी भी गलत उत्तर या प्रश्न पर उचित प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करनी होगी।
यह परीक्षा विभिन्न विभागों में ग्रुप-1 सब ग्रुप-2 के पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम और अंतिम चयन प्रक्रिया आपत्तियों के निपटारे के बाद आगे बढ़ेगी।
इसी प्रकार के समाचारों के लिए कृपया हमको गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहे और सबसे तेज अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक नीचे दिए गए हैं।

.webp)