विधानसभा प्रश्न : रतलाम, उज्जैन, इंदौर तथा देवास जिलों में कितनी मस्जिदें हैं और वे किस भूमि पर बनी हैं

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 फरवरी 2026
: रतलाम, उज्जैन, इंदौर तथा देवास जिलों में कितनी मस्जिदें हैं और वे किस भूमि पर बनी हैं? यह सवाल आज मध्य प्रदेश विधानसभा में पूछा गया। सरकार द्वारा जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है परंतु अब इस जानकारी के आधार पर आगे क्या होना है, यह बात स्पष्ट नहीं हुई है। 

Assembly Question Seeks Data on Mosques in Ratlam, Ujjain, Indore and Dewas

उज्जैन जिले से आने वाले भाजपा विधायक डॉ. चिंतामण मालवीय ने तारांकित प्रश्न क्रमांक 441 के माध्यम से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से इन धार्मिक स्थलों की स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया। उनके द्वारा पूछे गए मुख्य प्रश्न निम्नलिखित थे:
• इन चारों जिलों में मस्जिदों की कुल संख्या कितनी है?
• इन मस्जिदों का निर्माण किस वर्ष में किया गया था?
• सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह था कि ये मस्जिदें जिस भूमि पर बनी हैं, वह निजी (Private) है अथवा शासकीय (Government)?
• इसके अतिरिक्त, मस्जिदों के सटीक स्थान और वहां कार्यरत मौलवियों के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी।

सरकार का जवाब 
इन सवालों का जवाब देते हुए राज्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, श्रीमती कृष्णा गौर ने बताया कि विभाग ने इस संबंध में विस्तृत डेटा एकत्र कर लिया है। सभी डाक्यूमेंट्स विधानसभा की लाइब्रेरी में उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इस समाचार के प्रकाशित होने तक विधायक महोदय को सभी डॉक्यूमेंट मिल गए होंगे। इस जानकारी के आधार पर श्री मालवीय की आगे की रणनीति क्या है, इस बारे में उन्होंने कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!