भोपाल, 21 फरवरी 2026: आज मध्य प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बेज्जती हो गई। श्री राम के नाम पर सत्ता तक पहुंची भाजपा के विधायक से जब भगवान श्री राम की माता का नाम पूछा गया था वह जवाब नहीं दे पाए। वैसे यह वही विधायक है जो ब्राह्मणों को गाली देते हैं और श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इनको काफी पसंद करते हैं।
BJP MLA Pritam Lodhi Trolled Over Remark on Lord Ram’s Mother
बात मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा के विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी की हो रही है। विधानसभा में आज ‘जी-राम-जी योजना’ को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान पक्ष और विपक्ष के सदस्य एक-दूसरे को राम भक्त और राम विरोधी होने की बातें कहने लगे। श्री प्रीतम लोधी इस दौरान काफी उत्साह में थे। तभी कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी का टेस्ट ले लिया। उन्होंने पूछा कि भगवान राम की माता का नाम बताइए।
कांग्रेस विधायक का दावा है कि भरे सदन में भाजपा विधायक ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस पर भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पलटवार करते हुए कहा कि वह कांग्रेस विधायक को क्यों बताएं, वे कौन होते हैं पूछने वाले।
यहां उल्लेख करना जरूरी है कि, श्री प्रीतम लोधी, भारतीय जनता पार्टी की भगवा नेता उमा भारती के भाई हैं, ब्राह्मणों को गाली देते हैं और अनुसूचित जाति वर्ग को ब्राह्मणों के खिलाफ भड़काते हैं। इसके कारण इनका पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था लेकिन श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, इनको काफी प्रेम करते हैं। अपनी वीटो पावर का उपयोग करके पार्टी में वापस लाएं और पिछोर से टिकट दिलवा कर चुनाव जिताया।

.webp)
.webp)