MP में महिला शिक्षक ने 10वीं का पेपर लीक किया, व्हाटसएप स्टेटस पर लगा दिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 फरवरी 2026
: मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड का पेपर लीक हो गया। यह काम एक महिला शिक्षक द्वारा किया गया। महिला शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है, परंतु अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस कांड से कितने स्टूडेंट्स को लाभ पहुंचाया गया। 

कार्यालय कलेक्टर (जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास) जिला बुरहानपुर म.प्र. से जारी हुए आदेश में लिखा है कि, माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025-26 का दिनांक 17/02/2026 की परीक्षा का कक्षा 10 वीं का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया व्हाटस एप पर स्टेटस लगाकर श्रीमती राजकुमारी सोनी प्राथमिक शिक्षक, उमावि तुकईथड द्वारा सार्वजनिक कर शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही की गई है।

श्रीमती राजकुमारी सोनी, प्राथमिक शिक्षक, का उक्त कृत्य गंभीर लापरवाही होकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित परीक्षा के नियमों एवं निर्देशों की अवहेलना तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1,2,3, का स्पष्ट उल्लघंन किया गया है।

अतः श्रीमती राजकुमारी सोनी प्राथमिक शिक्षक, उमावि तुकईथड को तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1996 के नियम 9 तक तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, बुरहानपुर रखा जाता है । उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!