मध्य प्रदेश जनगणना 2027 हेतु कर्मचारी और जनता के लिए गाइडलाइन

Updesh Awasthee

Guidelines for Employees and Citizens for Madhya Pradesh Census 2027

भोपाल समाचार, 24 फरवरी 2026: वोटर लिस्ट का रिवीजन खत्म हुआ और अब जनगणना की बारी आ गई है। मध्य प्रदेश जनगणना 2027 के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। फील्ड पर काम शुरू होने जा रहा है। ऐसी स्थिति में, सब कुछ सुचारू रूप से संपन्न हो इसलिए कर्मचारी और पब्लिक के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। कृपया ध्यान पूर्वक पढ़िए:- 

जनगणना अधिकारियों के लिए निर्देश 

जनगणना अधिकारियों को उन स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर, जहाँ उन्हें नियुक्त किया गया है, सभी व्यक्तियों से जानकारी एकत्र करनी होगी। उन्हें मकानसूचीकरण (Houselisting) और मकानों की गणना (Housing Census) अनुसूची के माध्यम से दस्तावेज़ में सूचीबद्ध 33 विशिष्ट मदों/प्रश्नों के संबंध में लोगों से पूछताछ करनी है।

जनता के लिए निर्देश:

जनता को जनगणना अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा और निम्नलिखित मुख्य क्षेत्रों से संबंधित जानकारी प्रदान करनी होगी:
मकान का विवरण: भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग और उसकी स्थिति।
परिवार का विवरण: परिवार क्रमांक, सदस्यों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग और यह जानकारी कि क्या वे अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित हैं।
आवास की स्थिति: मकान के स्वामित्व की स्थिति, कमरों की संख्या और विवाहित दंपत्तियों की संख्या।
बुनियादी सुविधाएं: पेयजल का स्रोत और उपलब्धता, बिजली का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता और प्रकार, गंदे पानी की निकासी और स्नानगृह की उपलब्धता।
रसोई और ईंधन: रसोईघर की उपलब्धता, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन और खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन।
संपत्ति और संचार: रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन, वाहन (साइकिल, स्कूटर, कार आदि) और उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज।
संपर्क जानकारी: जनगणना संबंधी सूचनाओं के लिए मोबाइल नंबर देना होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!