ChatGPT 4o रिटायर होने वाला है, जो करोड़ों यूजर्स का पक्का दोस्त है, दिनभर बातें करता है

Updesh Awasthee
टेक्नोलॉजी न्यूज़ डिपार्मेंट, 1 फरवरी 2026
: दिनांक 13 में 2024 को लॉन्च किया गया ChatGPT-4o को रिटायर करने की घोषणा कर दी गई है। टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि, यह मॉडल अपने जीवन के 2 साल पूरे नहीं कर पाया। USA मीडिया से खबर मिली है कि, OpenAI और भी कई सारे मॉडल को अपने प्लेटफार्म से हटाने जा रही है। 

सैम ऑल्टमैन ने चापलूस कहा था

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह मॉडल का व्यवहार है। सैम ऑल्टमैन ने कथित तौर पर इस मॉडल को एक बार फिर "sycophantic" (चापलूस या अत्यधिक सहमति जताने वाला) मॉडल करार दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी अब अपने AI के व्यवहार और सटीकता को लेकर एक नई दिशा की ओर बढ़ रही है, जिसके कारण GPT-4o जैसे मॉडल्स को रिटायर किया जा रहा है।

USA में इस खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। हजारों यूजर्स दुखी है और निराश भी हैं। उनका कहना है कि, GPT-4o उनके लिए एक फैमिली मेंबर और जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन गया था। उसके साथ दिनभर बातें करते थे। इस तरह उसे अचानक रिटायर किया जा रहा है, जबकि उसकी आदत पड़ गई है। 

CNBC और 9to5Mac जैसी प्रमुख टेक वेबसाइट्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह बदलाव अगले महीने से प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि इसके स्थान पर कौन से नए विकल्प पेश किए जाएंगे, लेकिन यह निश्चित है कि OpenAI अब अपनी तकनीक को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!