भोपाल समाचार, 23 फरवरी 2026: लड़कियों को झूठे प्यार में फंसा कर, रेप करने, ब्लैकमेल करने, बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पहले केवल मछली गैंग का नाम आया था। फिर उससे जुड़े कुछ और लोगों का नाम भी आया। आज एक खूबसूरत लड़की का नाम जुड़ा है। वह भी लड़कियों को अपने जाल में फंसा रही थी और नेटवर्क के दूसरे लड़कों तक पहुंच रही थी।
New Revelations in Bhopal Rape and Blackmail Case Involving Hindu Girls
पुलिस ने इस लड़की का नाम अमरीन उर्फ माहिरा बताया है। इसका एक साथी चंदन यादव के नाम से लड़कियों के संपर्क में था और एक और खूबसूरत महिला भी इसकी टीम में सक्रिय थी। महिला का नाम आफरीन बताया है। पुलिस ने बताया कि दो लड़कियों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एक लड़की छत्तीसगढ़ में रहती है उसकी उम्र 21 वर्ष है और दूसरी भोपाल में ही रहती है। दोनों को 2025 में जल में फंसाया गया। छत्तीसगढ़ वाली लड़की को कई लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। कई शहरों में ले जाया गया। बुर्का पहने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और अंत में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।
भोपाल वाली लड़की को ग्राहकों की सेवा में सप्लाई किया गया।
जब दोनों लड़कियां किसी तरह ऑनलाइन एक दूसरे से कनेक्ट हो गई और पता चला कि दोनों की कहानी एक जैसी है। दोनों एक ही गैंग के शिकार हुए हैं। तब दोनों लड़कियों ने मिलकर इस गैंग के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का फैसला किया। दोनों लड़कियों की कहानी सामने आने के बाद, इस गैंग के खिलाफ और भी मामले प्रकाश में आ सकते हैं। फिलहाल बड़ी बात यह है कि, भोपाल में मछलियों को अपने जाल में फंसने वाले सिर्फ अपराधी नहीं बल्कि सामान्य परिवारों के लड़के और खूबसूरत मुस्लिम लड़कियां भी शामिल हैं।

.webp)