भोपाल समाचार, 18 फरवरी 2026: एक सप्ताह में यह दूसरी शिकायत है जो हम तक पहुंची। 14 फरवरी को दिल्ली के Raj Shankar Ghosh ने airport lounge में मिलने वाले खाने की शिकायत की थी। आज Dr. Aarya Sharma ने बताया कि उनका जो नूडल्स दिए गए उसमें से बदबू आ रही है। मजे की बात देखिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे में भोपाल एयरपोर्ट को लगातार टॉप रैंक मिली हुई है।
भोपाल एयरपोर्ट के बारे में Dr. Aarya Sharma का एक्सपीरियंस
Dr. Aarya Sharma ने अपना एक्सपीरियंस X पर शेयर करते हुए लिखा है कि, Bhopal airport is serving such a bad quality food. So much smell was coming from Noodles. Please Do something, don’t play with someone health.
(हिंदी ट्रांसलेशन: भोपाल एयरपोर्ट पर बहुत खराब क्वालिटी का खाना मिल रहा है। नूडल्स से बहुत बदबू आ रही थी। प्लीज़ कुछ करें, किसी की हेल्थ के साथ खिलवाड़ न करें।)। Dr. Aarya Sharma ने @BhopalSamachar , @airindia , @EatStreet को Tag किया है।
Bhopal airport is serving such a bad quality food. So much smell was coming from Noodles. Please Do something, don’t play with someone health. @BhopalSamachar @airindia @EatStreet pic.twitter.com/McmazMGDh2
— Dr. Aarya Sharma (@dr_aarya92281) February 18, 2026
Raj Shankar Ghosh का एक्सपीरियंस
Raj Shankar Ghosh Physician ने 14 फरवरी को एक पर लिखा था कि,
Bhopal is my most favourite city and the airport lounge in Bhopal is unfortunately the worst. Guy insisted payment by cash 400/-. Food pathetic. Idly. Cold Sambar. No chutney of any sort. Cold poha. And a bad sandwich. Only coffee was ok.
(हिंदी ट्रांसलेशन: भोपाल मेरा सबसे पसंदीदा शहर है और भोपाल का एयरपोर्ट लाउंज बदकिस्मती से सबसे खराब है। आदमी ने 400/- कैश में पेमेंट करने पर ज़ोर दिया। खाना बहुत खराब था। इडली। ठंडा सांभर। किसी तरह की चटनी नहीं। ठंडा पोहा। और एक खराब सैंडविच। सिर्फ़ कॉफ़ी ठीक थी।)।
Raj Shankar Ghosh ने @DGCAIndia , @MPTourism और @BhopalSamachar को Tag किया था।
इसकी प्रतिक्रिया में भोपाल एयरपोर्ट की ओर से कहा गया था कि, हमें इस बुरे अनुभव का अफ़सोस है और फ़ीडबैक के लिए धन्यवाद। हमारी टीम ने तुरंत लाउंज का दौरा किया और लाउंज स्टाफ़ को तुरंत सुधार करने की सलाह दी। लाउंज स्टाफ़ को यात्रियों का फ़ीडबैक लेने और उनकी चिंताओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
लेकिन अफसोस भोपाल एयरपोर्ट ने शायद ऐसा कुछ भी नहीं किया था। Dr. Aarya Sharma का एक्सपीरियंस इस बात को प्रमाणित करता है की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है।
कितनी चिंता की बात है। भोपाल आने वाले मेहमान एयरपोर्ट के खानपान से इतने अधिक परेशान है और उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बस स्टैंड पर खानपान वाले, मैनेजमेंट के कर्मचारियों को फ्री में चाय नाश्ता देते हैं। इसके बदले में उनके खिलाफ शिकायत होगी सुनवाई नहीं होती। सवाल तो बनता है कि क्या भोपाल एयरपोर्ट में भी ऐसा ही होता है।
Bhopal is my most favourite city and the airport lounge in Bhopal is unfortunately the worst. Guy insisted payment by cash 400/-. Food pathetic. Idly. Cold Sambar. No chutney of any sort. Cold poha. And a bad sandwich. Only coffee was ok. @DGCAIndia @MPTourism @BhopalSamachar…
— Raj Shankar Ghosh (@LovingVaccines) February 14, 2026
Bhopal airport is serving such a bad quality food. So much smell was coming from Noodles. Please Do something, don’t play with someone health. @BhopalSamachar @airindia @EatStreet pic.twitter.com/McmazMGDh2
— Dr. Aarya Sharma (@dr_aarya92281) February 18, 2026

.webp)