इंदौर के 6 कारोबारी का भागीरथपुरा चालान, नगर निगम का अभियान

Updesh Awasthee
इंदौर, 8 फरवरी 2026
: वॉटर रिसोर्स में अपशिष्ट और केमिकल मिलने वालों के खिलाफ इंदौर नगर निगम का अभियान अब स्पीड पकड़ने लगा है। आज नगर निगम की टीम ने 6 कारोबारी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पब्लिक को आसानी से समझ में आने के लिए हम इसको "भागीरथपुरा चालान" नाम दे रहे हैं क्योंकि भागीरथपुरा कांड के बाद नगर निगम नींद से ज्यादा और उसको समझ में आया कि, इंदौर की देखभाल के लिए झाड़ू लगाने के अलावा भी कुछ और करना पड़ता है। 

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झोन क्रमांक 17 एवं झोन क्रमांक 03 के अंतर्गत सांवेर रोड एवं पोलो ग्राउंड स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में नालों में गंदगी एवं अपशिष्ट जल छोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

झोन क्रमांक 17 अंतर्गत सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई 

झोनल अधिकारी श्री नरेंद्र कुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की गई कार्रवाई में सांवेर रोड स्थित औद्योगिक इकाइयों द्वारा कचरा, गंदगी एवं अपशिष्ट जल सीधे नाले में छोड़ा जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निम्न औद्योगिक इकाइयों पर चालानी कार्रवाई की गई—
  • ललित नमकीन – ₹50,000/-
  • मेघा पॉलिमर – ₹35,000/-
  • गीतिका प्लास्टिक – ₹30,000/-
  • उषा ऑर्गेनिक – ₹25,000/-

उक्त सभी इकाइयों पर कुल ₹1,40,000/- (एक लाख चालीस हजार रुपए) की चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान झोनल अधिकारी श्री नरेंद्र कुरील, सीएसआई श्री आशीष कापसे, उपयंत्री श्री सिद्धांत मेहता सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

झोन क्रमांक 03 अंतर्गत पोलो ग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई 

झोनल अधिकारी श्री राज ठाकुर ने बताया कि आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार झोन क्रमांक 03 के वार्ड क्रमांक 57 अंतर्गत पोलो ग्राउंड इंडस्ट्रियल एरिया में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान—
सायनों फार्मा कंपनी द्वारा ईटीपी (ETP) का उचित संचालन नहीं किए जाने पर ₹30,000/- का चालान किया गया।
कोहिनूर इलास्टिक द्वारा सीवर लाइन में सीधे अपशिष्ट जल छोड़े जाने पर ₹10,000/- की चालानी कार्रवाई की गई।

इस प्रकार झोन क्रमांक 03 में कुल ₹40,000/- की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान झोनल अधिकारी श्री राज ठाकुर, सीएसआई श्री राजेंद्र बेगा एवं ड्रेनेज विभाग की टीम उपस्थित रही। निरीक्षण के उपरांत संबंधित औद्योगिक इकाइयों को आगामी 2 दिवस के भीतर अपने अपशिष्ट जल प्रबंधन सिस्टम को दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए।

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने, नालों एवं सीवर लाइनों में गंदगी अथवा औद्योगिक अपशिष्ट छोड़ने वाली इकाइयों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!