SHIVRAJ SINGH का मूड बदला: अब दिल्ली में भी मामा का घर

Updesh Awasthee
सेंट्रल डेस्क/ पॉलीटिकल न्यूज डिपार्मेंट, 5 जनवरी 2026
: शिवराज सिंह चौहान भले ही केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं, लेकिन उनका मन हमेशा मध्य प्रदेश में ही लगा रहता है। मुख्यमंत्री के पद से उनका मोह कम नहीं हो पा रहा है लेकिन अब लगता है कि शिवराज सिंह का मूड बदल गया है। तमिलनाडु की बहनों का आह्वान करते हुए अपने दिल्ली के घर का पता बताने वाला शिवराज सिंह का यह बयान, एक सामान्य बयान नहीं है बल्कि इस बात के संकेत देता है कि शिवराज सिंह ने अब दिल्ली को अपनी राजधानी बनाने का फैसला कर लिया है। 

अब दिल्ली में भी मामा का घर

मनरेगा के स्थान पर जी राम जी के फैसले का प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का तमिलनाडु में ग्रैंड वेलकम किया गया। यहां पहली बार उनके चेहरे पर औपचारिकता नहीं थी, बल्कि उनकी आंखों में भविष्य का सपना दिखाई दे रहा था। इसी दौरान उन्होंने भी संकेत की पुष्टि कर दी। उन्होंने तमिलनाडु की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, तमिलनाडु की बहनों से जो रिश्ता बना है, वह अब टूट नहीं सकता। मामा का घर दिल्ली में भी है। 

शिवराज सिंह के बयान के भावार्थ

शिवराज सिंह को बचपन से जानने वाले, पलक झपकते ही समझ गए हैं। शिवराज सिंह जब इस कॉन्फिडेंस के साथ लोगों को विश्वास दिलाते हैं और स्वयं को उनके नेता घोषित करते हैं तो, इसका सीधा मतलब होता है कि वह स्वयं को उनके नेता घोषित कर रहे हैं। वह केवल भाषण नहीं दे रहे हैं बल्कि उनके पास पूरी योजना है और वह जनता को उनसे जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। शिवराज सिंह का यह कहना कि मामा का घर अब दिल्ली में भी है। इस बात के स्पष्ट संकेत देता है कि, शिवराज सिंह ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया है। लेखक: उपदेश अवस्थी

इस विषय पर आपका क्या विचार हैं। क्या शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय राजनीति में नेतृत्व करना चाहिए। अपने विचार कृपया इस समाचार की लिंक के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए। कृपया भोपाल समाचार को गूगल न्यूज़ और सोशल मीडिया पर फॉलो कीजिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!