SHIVPURI में लोग विधायक को गोलगप्पे वाला समझ बैठे, Bhopal Samachar

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 20 जनवरी 2026
: मध्य प्रदेश की शिवपुरी विधानसभा के विधायक श्री देवेंद्र जैन ने मीडिया हेडलाइंस बटोरने के लिए एक इवेंट में पब्लिक को गोलगप्पे खिलाए लेकिन मामला उलटा पड़ गया। लोगों ने गोलगप्पे वाला समझ बैठे और वैसा ही व्यवहार करने लगे। 

शिवपुरी में लोग जानते ही नहीं हमारा विधायक कौन है

भाजपा नेता यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा अचानक सीट छोड़ दिए जाने के कारण विधायक बने श्री देवेंद्र जैन एक सामाजिक कार्यक्रम में लोगों को अपने हाथों से गोलगप्पे खिलाते दिखाई दिए। जो लोग उन्हें नहीं जानते थे वो उन्हें गोलगप्पे वाले की तरह ट्रीट कर रहे थे। कुछ लोग उनसे सूखी पपड़ी मांगते नजर आए। हालांकि उनके आसपास उनके समर्थक भी मौजूद थे लेकिन मजे की बात देखिए, पब्लिक उनके समर्थकों को भी नहीं पहचानती थी। जबकि यह एक ऐसा कार्यक्रम था जिसमें विधायक श्री देवेंद्र जैन एक सेलिब्रिटी गेस्ट थे। 

70 साल की उम्र में पहचान तक नहीं मिल पाई

शिवपुरी के विधायक श्री देवेंद्र जैन का दुर्भाग्य देखिए। 70 साल की उम्र में उनको अपनी पहचान तक नहीं मिल पाई है। हालांकि यह सब जानते हैं कि शिवपुरी के विधायक का नाम देवेंद्र जैन है लेकिन, बहुत कम लोग उनको चेहरे से पहचानते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि, वह जनता को अपना चेहरा दिखाई ही नहीं है। जनता के बीच उनके स्थान पर उनका बेटा जाता है। इससे पहले जब विधायक बने थे तो उनका भाई जाया करता था। श्री देवेंद्र जैन अक्सर अपने घर पर सोते हुए मिलते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!