BHOPAL के जवाहर नवोदय विद्यालय में लेटरल एंट्री चयन परीक्षा

Updesh Awasthee
भोपाल: 20 जनवरी 2026
- जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ जिला भोपाल में कक्षा 9वीं -11वीं में प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा  Lateral Entry Selection Test - 2026, शनिवार, 07 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 एवं कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_11 से डाउनलोड किये जा सकते है। 

अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय रातीबड, भोपाल जिसका दूरभाष क्रमांक - 0755-2896325 एवं मोबाइल नंबर - 95843-59571 पर सपंर्क किया जा सकता है। 
रिपोर्ट: विजय/अरुण शर्मा - क्रमांक/057/057. 

कलेक्टर की जगह ADM ने की जनसुनवाई, 140 आवेदन प्राप्त किए, निराकरण 00

भोपाल : 20 जनवरी 2026 - कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में एडीएम श्री प्रकाश नायक ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 140 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीएम श्री नायक ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

आज की तारीख में एक भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!