MPPSC EXAM CALENDAR 2026 - UPDATE : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम 2026

इंदौर, 1 जनवरी 2026:
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 15 दिसंबर को 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। दिनांक 31 दिसंबर 2025 को इसको अपडेट किया गया है। पहले केवल 10 परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई थी। अपडेटेड परीक्षा कार्यक्रम में 32 परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई है। 

एमपीपीएससी का अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर 2026

  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025: हाई कोर्ट के आदेश अनुसार। 
  • सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस परीक्षा 2025 - 4 जनवरी 2026 को। 
  • उपसंचालक प्राचार्य वर्ग 2 सहायक संचालक तकनीकी 2025 - 22 फरवरी 2026 को। 
  • राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 - 22 मार्च 2026 को। 
  • राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 - 26 अप्रैल 2026 को। 
  • सहायक कुलसचिव परीक्षा 2025 - 17 मई 2026 को। 
  • आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2025 - 7 जून 2026 को। 
  • यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2025 - 7 जून 2026 को। 
  • होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2025 - 7 जून 2026 को। 

  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 प्रथम चरण - 12 जुलाई 2026 को। 
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 द्वितीय चरण - 2 अगस्त 2026 को। 
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 तृतीय चरण - 30 अगस्त 2026 को। 

  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 - 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक। 
  • राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 - 27 सितंबर 2026 को। 
  • सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2026 - 18 अक्टूबर 2026 को। 
  • सहायक संचालक किसान कल्याण तथा किसान विकास क्षेत्र एवं विस्तार परीक्षा 2025 - 22 नवंबर 2026 को। 

सहायक प्राध्यापक परीक्षा: किस चरण में कौन सा विषय 

प्रथम चरण: हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भ शास्त्र, योगिक विज्ञान। 
द्वितीय चरण: वाणिज्य, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र। 
तृतीय चरण: भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान। 

परीक्षा नियंत्रक के निर्देश 
01. वर्ष 2025 में निर्धारित केलेण्डर अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के अतिरिक्त समस्त परीक्षाएँ निर्धारित तिथि पर सम्पन्न की जा रही हैं।
02. उपर्युक्त परीक्षा कार्यक्रम पूर्णतः संभावित है, परिस्थितिवश इसमें परिवर्तन किया जा सकेगा।
03. न्यायालयीन प्रकरणों में मान. न्यायालय के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में कार्यक्रम परिवर्तनीय रहेगा।
04. परीक्षा संबंधित विस्तृत परीक्षा योजना / पाठ्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।
05. विभागों से प्राप्त मांगपत्रों के आधार पर नए विज्ञापन भी जारी करते हुए परीक्षा तिथि पृथक से प्रकाशित की जाएगी। 
06. परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत साक्षात्कार की तिथियाँ पृथक से घोषित की जाएंगी।
07. अभ्यर्थी भलीभांति तय कर लें कि वे संबंधित विषय की अनिवार्य अर्हता धारित करते हैं, तभी आवेदन करें। आयोग द्वारा परीक्षा के किसी भी चरण में उनके दस्तावेज मंगाए जा सकते हैं। गलत जानकारी देने पर परीक्षार्थी को विवर्जित (डिबार) किया जा सकेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!