MPPHED Sports, इंदौर परिक्षेत्र ने जीता 18वीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभागीय का खिताब

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 31 जनवरी 2026
: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागीय खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित पुलिस ग्राउंड, नेहरू नगर पर खेली जा रही 18वीं प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज फाइनल मैच इंदौर परिक्षेत्र और जबलपुर मैकेनिकल खंड के बीच हुआ।

  • इंदौर परिक्षेत्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
  • जबलपुर मैकेनिकल खंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 6 विकेट पर 85 रन बनाए। जवाब में इंदौर परिक्षेत्र ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 88 रन बनाकर जीत हासिल की।
  • इंदौर के इरफान खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
  • रोहित वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

इस अवसर पर समिति द्वारा आयोजित अन्य प्रतियोगिताओं के भी पुरस्कार वितरण किए गए।  
  • श्री डी. के. जैन को टेबल टेनिस विजेता, श्री राजकुमार चतुर्वेदी उपविजेता।
  • श्री भ्रगू साखरे बैडमिंटन विजेता, श्री राहुल धुर्वे उपविजेता।
  • श्री पंकज राव गोरखे शतरंज विजेता, श्री दीपेश राजपूत उपविजेता।
  • श्री नवीन गोस्वामी केरम विजेता, श्री मोहम्मद परवेज उपविजेता।  
इन सभी को श्री संजय कुमार अधंवान, प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा श्री अनुराग श्रीवास्तव, अध्यक्ष, विभागीय खेल समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!