BHOPAL में BTech के छात्र का अपहरण, किडनैपर्स भी कॉलेज स्टूडेंट, UGC Regulations की नजर से पढ़िए

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 31 जनवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र से BTech स्टूडेंट को किडनैप कर लिया गया। कार में डालकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और फिर 11000 रुपए लेकर वापस एमपी नगर छोड़ दिया। यह झगड़ा ₹1500 की वसूली के लिए था और किडनैप करने वाले चार लड़के उसी कॉलेज के स्टूडेंट है।

घटना का विवरण

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कहानी कुछ इस प्रकार है कि, फरियादी 23 वर्षीय अभय चौहान जहांगीराबाद में रहता है और प्राइवेट कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर एमपी नगर के चाय सुटटा बार में जाकर चाय पीता और वही लूडो खेलता था। वही पर उसके पूर्व परिचित अमन सोनी, रोहित अहिरवार, मुन्ना वारिस, और लक्की के साथ लूडो खेला करता है। शुक्रवार की रात को चाय सुट्‌टा बार के बाहर लूडो खेलते समय वह 1500 रुपए हार गया था। जब समय पर पैसा नहीं दे पाया तब आरोपियों ने उसको उसी जगह से कार में उठा कर कोलार ले गए। जहां पर उसके साथ मारपीट कर अलग अलग क्यूआर कोड में 11 हजार 128 रुपए डलवा लिए। बाद में वापस उसी जगह पर वापस छोड़कर दिया। एपमी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। 

UGC Regulations की नजर से

यह मामला स्पष्ट रूप से विद्यार्थियों की आपस की लड़ाई है। लूडो खेलने बुरा नहीं है लेकिन हार जीत के लिए पैसे को दाव लगाकर कोई भी खेल खेलना गलत बात ही है। कॉलेज कैंपस में इस तरह की लड़ाई ज्यादा होती है। पीड़ित छात्र यदि आरक्षित जाति का होता है तो वह अपनी शिकायत के साथ जातिवाद का आरोप भी लगा देता है। इसलिए सरकारी रिकॉर्ड में जातिवाद दर्ज हो जाता है। यहां किडनैप करने वाला आरक्षित जाति का है। सरकारी रिकॉर्ड में ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है कि जब आरक्षित जाति का व्यक्ति किसी को प्रताड़ित करता है तो उसे किस प्रकार से दर्ज किया जाए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!