MPESB Group-2 Sub Group-3 Combined Recruitment Test 2025 के Admit Card, Direct Link

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 30 जनवरी 2026
: मध्य प्रदेश एम्पलाइज सिलेक्शन बोर्ड भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित समूह दो उप समूह तीन संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इसी के साथ एक बार फिर परीक्षा की तारीख भी कंफर्म की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अथवा इस समाचार में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

समूह दो उप समूह तीन संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र

यह भर्ती विभिन्न पदों जैसे जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), बायोमेडिकल इंजीनियर, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, लैब टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर आदि के लिए है। आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर Admit Card डाउनलोड लिंक सक्रिय हो चुका है। डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध है। परीक्षा विभिन्न पेपर कोड के अनुसार 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 6 फरवरी 2026 तक चलेगी। 

परीक्षा तिथियां और पेपर कोड विवरण: 

H: फिजिक्स, कैमिस्ट्री, भू-विज्ञान – 28 जनवरी 2026
O: सांख्यिकी, फिजिक्स, मैथ्स – 28 जनवरी 2026
B: बी.ई. बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (डिग्री) – 29 जनवरी 2026
F: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (डिग्री) – 29 जनवरी 2026
M: बायोकेमिस्ट्री – 29 जनवरी 2026
R: नगर नियोजन में उपाधि – 29 जनवरी 2026
D: फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स, जीव विज्ञान स्वच्छता निरीक्षक (डिप्लोमा) – 30 जनवरी 2026
L: जीव विज्ञान, मत्स्य विज्ञान – 30 जनवरी 2026
E: सिविल इंजीनियरिंग (डिग्री) – 31 जनवरी 2026
K: फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलाजी, मैथ्स एवं कम्प्यूटर (डिप्लोमा) – 31 जनवरी 2026
N: होम साइंस, डायटिक्स, फूड एंड न्यूट्रिशन – 31 जनवरी 2026
A: जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान – 4 फरवरी 2026
G: मैकेनिकल इंजीनियरिंग (डिग्री) – 4 फरवरी 2026
J: फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स – 4 फरवरी 2026
I: फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलाजी, मैथ्स – 5 फरवरी 2026
P: जूलाजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, एनवायरनमेंटल साइंस – 5 फरवरी 2026
C: आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट – 6 फरवरी 2026
Q: कम्प्यूटर साइंस – 6 फरवरी 2026

How to download the Admit Card

आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Test Admit Card" या "Group-2 (Sub Group-3) Combined Recruitment Test - 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर निम्नलिखित विवरण भरें: 
  • Application No. (अधिकतम 13 अंक)
  • Date of Birth (DD/MM/YYYY फॉर्मेट में)
  • First 2 Letters of Mother Name + Last 4 digits of Aadhaar No. (आवेदन फॉर्म में भरे गए अनुसार) 
  • उदाहरण:SANGEETA + ******1234 → SA1234
  • S SHARMA + ******1234 → S1234
  • S. SHARMA + ******1234 → S.1234
  • SMT SANGEETA + ******1234 → SM1234
  • MRS. SANGEETA + ******1234 → MR1234
  • अपना संबंधित Subject/Paper Code चुनें।
  • सबमिट करें और Admit Card डाउनलोड करें। 

Group-2 Sub Group-3 Combined Recruitment Test 2025 के Admit Card Download

सभी आवेदकों को सलाह है कि Admit Card तुरंत डाउनलोड करें, डायरेक्ट लिंक के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का वह इंटरफेस डिस्प्ले हो जाएगा जहां पर ऊपर दिए गए निर्देश के अनुसार जानकारी सबमिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए Admit Card अनिवार्य है। परीक्षा के लिए हमारी ओर से आपको शुभकामनाएं! 

महत्वपूर्ण और उपयोगी समाचार नियमित रूप से प्राप्त करने के लिए कृपया गूगल न्यूज़ पर भोपाल समाचार को फॉलो करें। सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहे और सबसे तेज अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। सभी लिंक नीचे दिए गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!