MP Government, रबी सीजन में किसानों को बिजली की कमी नहीं होने देगी, ऊर्जा मंत्री ने कहा

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 28 जनवरी 2026
: मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आज दावा किया है कि रबी सीजन में किसानों को बिजली की कमी नहीं होने दी जाएगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसका मतलब होता है कि 24 घंटे में 1 घंटे की भी कटौती नहीं होगी। यह जानकारी उनके जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश पांडे ने दी। 

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने श्री पांडे को बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 400 केवी वाली कटनी से दमोह तक की बहुत ऊँची टेंशन वाली बिजली की लाइन के टावरों को मजबूत बनाने का काम अच्छे से पूरा कर लिया है। इनमें से कई टावरों का काम तो बिना बिजली बंद किए, लाइन चलते-चलते ही कर दिया गया। 

मंत्री श्री तोमर ने श्री पांडे से कहा कि बिरसिंहपुर थर्मल पावर प्लांट से बिजली निकालने का काम लगातार चल रहा है, ऊपर से रबी सीजन में बिजली की मांग बहुत बढ़ जाती है। इतनी मुश्किल हालत में भी इन 400 केवी लाइनों के टावरों को मजबूत करने का काम बिना लाइन बंद किए, यानी लाइव लाइन पर ही कर दिया। इससे बिजली बनने या पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हुई।  

इसलिए तो ये स्ट्रेंथनिंग (मजबूती) और रेट्रोफिटिंग (पुराने को नया करके मजबूत करना) का काम करना पड़ा।  

एमपी ट्रांसको के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस वाले विभाग के बड़े इंजीनियर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि समय बीतने के साथ कुछ टावर कमजोर हो गए थे। मौसम भी बदल रहा है, तेज हवाएं चल रही हैं। इसलिए एमपी ट्रांसको के अफसरों ने टावरों की टेक्निकल जांच (ऑडिट) कराई। जांच के बाद फैसला लिया कि इनको मजबूत करना जरूरी है। इसलिए स्ट्रेंथनिंग और रेट्रोफिटिंग का काम किया गया।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!