भोपाल, 12 जनवरी 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (हायर सेकेण्डरी) की मुख्य परीक्षाओं के लिए संशोधित समय सारणी जारी की गई है। आप लोग अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से व्यवस्थित सकेंगे इसलिए हमने पूरे टाइम टेबल को सरलता के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। जानकारी की पुष्टि के लिए आधिकारिक दस्तावेज भी समाचार के साथ संलग्न किए हैं।
कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा समय सारणी
13.02.2026 - शुक्रवार - उर्दू - URDU
14.02.2026 - शनिवार - NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस (AI)
17.02.2026 - मंगलवार - अंग्रेजी - ENGLISH
19.02.2026 - गुरुवार - संस्कृत - SANSKRIT
20.02.2026 - शुक्रवार - मराठी - MARATHI, गुजराती - GUJRATI, पंजाबी - PUNJABI, सिन्धी - SINDHI
मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिये (Only for Deaf & Dumb Student): चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर
24.02.2026 - मंगलवार - गणित (स्टैण्डर्ड) – MATHEMATICS(Standard), गणित (बेसिक) – MATHEMATICS(Basic)
27.02.2026 - शुक्रवार - विज्ञान - SCIENCE
02.03.2026 - सोमवार - सामाजिक विज्ञान - SOCIAL SCIENCE
06.03.2026 - शुक्रवार - हिन्दी - HINDI
कक्षा 12वीं (हायर सेकेण्डरी) की परीक्षा समय सारणी
10.02.2026 - मंगलवार - अंग्रेजी - ENGLISH
13.02.2026 - शुक्रवार - भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
14.02.2026 - शनिवार - बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
16.02.2026 - सोमवार - संस्कृत - SANSKRIT
17.02.2026 - मंगलवार - ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग - DRAWING & DESIGNING
18.02.2026 - बुधवार - रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साइंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
19.02.2026 - गुरुवार - मनोविज्ञान
20.02.2026 - शुक्रवार - NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा, A.I. (Artificial Intelligence)
21.02.2026 - शनिवार - कृषि,होम साइंस (कला समूह), बुककीपिंग व एकाउन्टन्सी,
23.02.2026 - सोमवार - बायोलाजी - BIOLOGY
25.02.2026 - मंगलवार - गणित - MATHEMATICS
26.02.2026 - गुरुवार - राजनीति शास्त्र - POLITICAL SCIENCE
27.02.2026 - शुक्रवार - इन्फारमेटिक प्रेक्टिसेस - INFORMATIC PRACTICES
02.03.2026 - सोमवार - समाज शास्त्र - SOCIOLOGY
05.03.2026 - गुरुवार - भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
06.03.2026 - शुक्रवार - उर्दू, मराठी
07.03.2026 - शनिवार - हिन्दी
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति: सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
* परीक्षा कक्ष में प्रवेश: सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में अपना स्थान ग्रहण कर लेना चाहिए। सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
* उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र: उत्तर पुस्तिका सुबह 8:50 बजे वितरित की जाएगी और प्रश्न पत्र सुबह 8:55 बजे दिए जाएंगे।
* प्रैक्टिकल परीक्षा: नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके अपने विद्यालय में 10.02.2026 से 10.03.2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा का समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
कृपया ध्यान दें: यह समय सारणी दिनांक 09/01/2026 को जारी संशोधित परिपत्र पर आधारित है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम समय के बदलाव के लिए आधिकारिक MPBSE वेबसाइट (www.mpbse.nic.in) पर भी पुष्टि करें।
आपकी आगामी परीक्षाओं के लिए हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं!
.webp)





