INDORE KAND: कैलाश विजयवर्गीय अकेले पड़े, इंदर सिंह ने जो नहीं कहा वह पढ़िए

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 जनवरी 2026
: इंदौर के भागीरथपुरा कांड में सीधे तौर पर दोषी घोषित किए गए कैलाश विजयवर्गीय से लगातार इस्तीफा मांगा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब तक उनका कोई सपोर्ट नहीं किया गया है लेकिन आज पहली बार उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में कुछ शब्द कहे। श्री परमार का संकोच बता गया कि, वह इस बयान के माध्यम से कैलाश विजयवर्गीय के प्रति पॉजिटिव होने का अभिनय कर रहे हैं।

इंदर सिंह परमार ने दबाव में बयान दिया?

कृपया उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार का बयान सुनिए। क्या आपको ऐसा लगता है कि उच्च शिक्षा मंत्री महोदय ने किसी प्रेशर में आकर यह बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी दी जो प्रोटोकॉल के तहत जरूरी है। और उसके बाद जब मुद्दे का सवाल पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि "कैलाश जी लगातार क्षेत्र में डटे हुए हैं"। यहां डेट होने का मतलब जिम्मेदारी से मुक्त हो जाना तो नहीं होता। सवाल है मौत के लिए जिम्मेदार कौन? क्या स्थानीय विधायक जो मंत्री भी है, को नैतिकता के आधार पर अपनी असफलता के लिए इस्तीफा नहीं देना चाहिए। इंदर सिंह दमदारी के साथ कोई पक्ष नहीं रख पाए। 

कैलाश जी की जूनियर मिनिस्टर ने क्या किया

ऐसी स्थिति में जबकि एक कैबिनेट मंत्री दूसरे कैबिनेट मंत्री का बचाव कर रहा है तब कैलाश विजयवर्गीय के डिपार्मेंट नगरीय प्रशासन की राज्य मंत्री क्या कर रही है। आप खुद देखी जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने क्या कहा.... नहीं नहीं, कहा कुछ नहीं, 
आप देखिए - सवाल सुनने के बाद कैलाश जी की जूनियर मिनिस्टर ने क्या किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!