संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के घर पहुंचे CM मोहन यादव, लगभग डेढ़ घंटे तक रुके

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 26 जनवरी 2026
: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गणतंत्र दिवस समारोह के बाद भाजपा के संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा के घर अशोक नगर पहुंचे। यहां वह श्री शर्मा के परिवार के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक रुके। 5 दिन पहले 21 जनवरी को श्री हितानंद शर्मा का जन्म दिवस था।  

मुख्यमंत्री अशोक नगर के मढ़ी महिदपुर गांव की ग्राम सभा में शामिल हुए

मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को अशोकनगर जिले के मढ़ी महिदपुर गांव में पहुंचे। उन्होंने भाजपा के संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा की अस्वस्थ मां से मिलकर स्वास्थ्य के बारे में जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा में भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री हितानंद शर्मा के गांव में लगभग डेढ़ घंटे तक रुके। सीएम ने संगठन मंत्री की अस्वस्थ मां का हालचाल जाना और परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण वहां पहुंचे थे। उनके बैठने के लिए खुले टेंट की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। 

हितानंद के कारण मढ़ी महिदपुर गांव सुर्खियों में

श्री हितानंद शर्मा के कारण उनका गांव मढ़ी महिदपुर भी सुर्खियों में है। पिछले साल सितंबर में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आए थे। जनवरी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आए। इसके कारण गांव के कई विकास कार्य अपने आप हो गए। गांव की कई समस्याओं का समाधान हो गया। श्री हितानंद शर्मा के माता-पिता आज भी इसी गांव में रहते हैं और श्री हितानंद शर्मा का स्थाई पता भी यही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!