BU BHOPAL UPDATE, मास्टर ऑफ एजुकेशन, RIE, MBA, BEd, BSc Bed, BABed छात्रों के लिए

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 28 जनवरी 2026
: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विभिन्न प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने की महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क विवरण घोषित कर दिए हैं। एक साथ9 अपडेट जारी किए रहे। यहाँ सभी अपडेट की जानकारी दी गई है:

MEd ATKT छात्रों के लिए अधिसूचना 

मास्टर ऑफ एजुकेशन (M.Ed.) प्रथम सेमेस्टर के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के नियमित, पूर्व और ATKT छात्रों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए सामान्य शुल्क के साथ आवेदन करने की तिथि 29 जनवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नियमित परीक्षार्थियों के लिए कुल शुल्क 1330 रुपये (1230 + 100) तय किया गया है, जबकि पोर्टल शुल्क 26 रुपये अलग से देय होगा।

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान RIE के छात्रों के लिए बड़ी खबर

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE), श्यामला हिल्स के छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण खबर है। अधिसूचना के अनुसार BSc.Bed/BABed-Secondary, Bed, Med और Bed-Med प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी 29 जनवरी से शुरू हो रही है। इन पाठ्यक्रमों के लिए विलंब शुल्क की श्रेणियां भी निर्धारित हैं, जिसमें परीक्षा प्रारंभ होने के 02 दिवस पूर्व तक 4000 रुपये के विशेष विलंब शुल्क के साथ आवेदन का अंतिम अवसर दिया जाएगा। 

M.B.A. Full Time और M.B.A. Full Time-CBCS प्रथम सेमेस्टर

M.B.A. (Full Time) और M.B.A. (Full Time-CBCS) प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए भी आवेदन की समय सीमा समान रखी गई है।, नियमित छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 1330 रुपये है, वहीं यदि कोई छात्र एक विषय के लिए परीक्षा देता है तो उसे 760 रुपये (660 + 100) का शुल्क देना होगा।, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि 13 फरवरी से 17 फरवरी तक आवेदन करने पर 300 रुपये का विलंब शुल्क लागू होगा।,

BEd प्रथम सेमेस्टर

बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) प्रथम सेमेस्टर के संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2026 है। इस पाठ्यक्रम के लिए भी प्रोसेसिंग शुल्क 200 रुपये और पोर्टल शुल्क 26 रुपये निर्धारित है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि गलत परीक्षा आवेदन पत्र भरने की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी।

M.B.A. Integrated प्रथम सेमेस्टर

M.B.A. (Integrated) प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के लिए भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सत्र 2021-22 से सत्र 2025-26 तक के नियमित, पूर्व और ATKT छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। दो से अधिक विषयों हेतु परीक्षा शुल्क 1580 रुपये (1480 + 100) तय किया गया है।

विशेष शिक्षा के क्षेत्र में B.Ed. और M.Ed.

विशेष शिक्षा के क्षेत्र में B.Ed. और M.Ed. (Intellectual Disability तथा Hearing Impaired) प्रथम सेमेस्टर के लिए भी अधिसूचना जारी की गई है। इन विशिष्ट पाठ्यक्रमों के छात्रों को भी अपनी पात्रता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। शुल्क संरचना अन्य पाठ्यक्रमों के समान ही है, जिसमें विदेशी छात्रों के लिए देय शुल्क 2720 रुपये (2620 + 100) रखा गया है।

BSc.Bed/BABed प्रथम सेमेस्टर 

BSc.Bed/BABed प्रथम सेमेस्टर के लिए भी विश्वविद्यालय ने तिथियां घोषित कर दी हैं।, सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bubhopal.ac.in पर जाकर ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से अपना फॉर्म भरें। किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में छात्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा या आई.टी. सेल से संपर्क कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि सत्र 2023-2024 के पूर्व के छात्रों के परीक्षा फॉर्म महाविद्यालयों द्वारा अग्रेषित नहीं किए जाएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!