BHOPAL में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से परेशान प्रदेश अध्यक्ष ने सहयोग सेल बनाई

भोपाल समाचार, 17 जनवरी 2026
: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय भारतीय जनता पार्टी के जमीन कार्यकर्ताओं की एक मनोकामना बड़ी मुश्किल से पूरी हुई थी। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में जमीनी कार्यकर्ताओं की सुनवाई शुरू हो गई थी लेकिन सुना है भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से प्रदेश अध्यक्ष परेशान हो गए हैं और उन्होंने इस भीड़ को कम करने के लिए सहयोग सेल बनाने का फैसला लिया है।

हेमंत खंडेलवाल: कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हो रहे थे कि तभी...

साल 2003 में जब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और उमा भारती मुख्यमंत्री बनी तब से लेकर साल 2026 तक, भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की एक समस्या हमेशा बनी रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह पार्टी के लिए काम करते हैं परंतु जब उनको जरूरत पड़ती है तो पार्टी उनके लिए काम नहीं करती। श्री प्रभात झा के बाद तो हालत यह थी कि, भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का रास्ता ही भूल गए थे। श्री हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष बने तो कार्यकर्ताओं को एक उम्मीद जगी। फिर उन्होंने पार्टी कार्यालय में मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी। ऐसा लगा जैसे पार्टी फिर से पुरानी मजबूती में आने वाली है। अगला चुनाव जीतने के लिए किसी योजना की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन आज खबर मिली है की बात बदल गई है-

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ को कम करने सहयोग सेल

एक नई खबर प्रसारित हुई है जिसमें लिखा है कि, हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी प्रदेश कार्यालय में नेताओं कार्यकर्ताओं की भीड़ लग रही थी। इनमें कई ऐसे कार्यकर्ता भी भोपाल आ रहे थे जिनकी समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर ही हो सकता है। प्रदेश स्तर पर लगने वाली भीड़ को कम करने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए खंडेलवाल के निर्देश पर सहयोग सेल बनाने की शुरुआत की गई है। इस सहयोग सेल में प्रदेश संयोजक और जिला संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। सहयोग सेल में रिटायर्ड आईएएस अफसर भी शामिल करने पर विचार चल रहा है।

ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है

खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों के जिला कार्यालय में बैठने के दिन तय किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष के लिए भी दिन तय किया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष से लेकर कौन से जिला पदाधिकारी किस दिन कार्यालय में बैठकर आम लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। 

जिला कार्यालय में आने वाली समस्याएं यदि प्रशासनिक हैं तो उन्हें जिला प्रशासन और संबंधित विभागों में भेजकर समाधान कराया जाएगा। यदि किसी कार्यकर्ता की समस्या पार्टी संगठन से संबंधित है तो जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी उसका समाधान कराएंगे।

जिन मामलों का निराकरण जिला स्तर पर नहीं हो पा रहा है तो ऐसे मामलों को प्रदेश कार्यालय की सहयोग सेल के पास भेजा जाएगा। इनमें प्रशासनिक समस्याएं और संगठन दोनों तरह के मामलों का निराकरण किया जाएगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!