भोपाल, 1 जनवरी 2026: भोपाल में साल बदल गया लेकिन गंदी मछलियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। आज रातीबड़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। जहूर नाम के एक युवक ने लड़की की मजबूरी का फायदा उठाया। 31 दिसंबर को उसे करवा कैंप ले गया और बलात्कार किया। लड़की इवेंट मैनेजर है।
Karwa Jungle Camp Resort, Bhopal होटल में इवेंट मैनेजर का रेप
31 दिसंबर 2025 को भोपाल शहर में पिछले साल की तुलना में लगभग 2 गुना न्यू ईयर पार्टी इवेंट थे। इसलिए पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी। डायल 112 पर एक लड़की ने मदद मांगी। लड़की ने अपनी लोकेशन Karwa Jungle Camp Resort, Bhopal (also known as MPT Kerwa Resort) बताई। पुलिस 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई। यहां लड़की मौजूद थी। लड़की ने बताया कि उसके साथ थोड़ी देर पहले बलात्कार हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल रातीबड़ थाने से महिला सब इंस्पेक्टर को कॉल किया। महिला सब इंस्पेक्टर ने लड़की को अपनी अभी रक्षा में लिया और पुलिस थाने लाकर मेडिकल एवं मामला दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
समीर बनकर दोस्ती की और जहीर बनाकर रेप किया
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लड़की की उम्र 19 साल है। लड़की ने बताया कि वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। एक सहेली के माध्यम से एक युवक से परिचय हुआ था। उसने अपना नाम समीर बताया था। शुरुआत में उसने बड़ी ही सभ्यता और शालीनता के साथ बातचीत की। युवती ने बढ़ाई की उसकी मां की तबीयत काफी खराब थी। 31 दिसंबर को उसे कोई इवेंट नहीं मिला। उसे पैसों की जरूरत थी इसलिए उसने समीर से ₹5000 उधार मांगे।
मौका मिलते ही मजबूरी का फायदा उठाया
युक्ति ने बताया कि समीर ने 31 दिसंबर की शाम उसे पैसा देने के बहाने नेहरू नगर बुलाया। फिर उसको अपने साथ केरवा जंगल कैंप ले गया। यहां अचानक उसका व्यवहार बदल गया। लड़की ने बताया कि वह लगातार विरोध करती रही। बलात्कार करने के बाद जहीर मौके से भाग गया। तब उसने पुलिस को फोन लगाया और पुलिस ने उसको केरवा जंगल कैंप से रेस्क्यू किया। टीआई रासबिहारी शर्मा ने बताया कि थाने की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
MPT पैसा कमाने के लिए किसी को भी रूम दे देता है?
इस घटना में Madhya Pradesh Tourism पर भी सवाल उठता है। MPT एक सरकारी संस्थान है। सवाल तो बनता है कि क्या OYO Rooms की तरह MPT के होटल में कोई भी एंट्री ले सकता है?। पैसा कमाने के लिए MPT वाले किसी को भी रूम दे देते हैं? यदि हां तो इस प्रकार से MPT वाले अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं क्योंकि सरकारी होटल होने के कारण यहां पर पुलिस उस प्रकार से चेकिंग नहीं करती जैसे प्राइवेट होटल में करती है। यदि इस मामले में MPT ने जहूर और लड़की दोनों का आधार कार्ड लिया होता है, तो शायद उनके यहां यह घटना नहीं होती।
.webp)