VIT BHOPAL यूनिवर्सिटी के खिलाफ धारा 41-2 का नोटिस

भोपाल, 1 दिसंबर 2025
: मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT BHOPAL) भोपाल के मामले में उच्च शिक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी को गंभीर अनियमितताओं के लिए नोटिस थमा दिया है। धारा 41(1) के तहत जारी इस नोटिस में सिर्फ 7 दिन का समय दिया गया है कि अपना पक्ष रखो, वरना धारा 41(2) के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसके तहत यूनिवर्सिटी के खिलाफ अधिकतम कार्रवाई के रूप में उसका एंडोमेंट फंड जप्त कर लिया जाएगा। यह मध्य प्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी अधिनियम 2007 के अंतर्गत यूनिवर्सिटी की वित्तीय स्थिरता और छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए बनाया गया एक अनिवार्य कोष होता है। सरल शब्दों में कहें तो यूनिवर्सिटी पर जुर्माना लगने वाला है। इससे बड़ी कोई कार्रवाई नहीं होगी।

कैंपस को किला और विद्यार्थियों को कैदी बना रखा है

दरअसल, विश्वविद्यालय नियामक आयोग की तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें हालात चौंकाने वाले हैं। हॉस्टल मेस का खाना और पीने का पानी इतना खराब है कि कई छात्र पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। प्रबंधन ने यह बात छिपाने की पूरी कोशिश की। परिसर को किले की तरह चलाया जा रहा है, जहां न छात्र बोल सकते हैं, न स्टाफ। शिकायत करने की हिम्मत दिखाओ तो दबाव और धमकी।

VIT BHOPAL की सालाना फीस 7 से 10 लाख तक है

25 नवंबर की रात तो मामला हाथ से बाहर हो गया था। करीब चार हजार छात्र सड़कों पर उतर आए। बसें जला दीं, गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले, एम्बुलेंस तक नहीं बख्शी। छात्रों का कहना था कि खराब खाने-पानी से सौ से ज्यादा साथी अस्पताल में हैं, कुछ की जान तक जा चुकी है। जब हमने आवाज उठाई तो गार्ड्स ने लाठियां भांज दीं। वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

VIT कोई मामूली कॉलेज नहीं है। देश भर से स्टूडेंट्स आते हैं, बड़े-बड़े अफसरों और बिजनेसमैन के बच्चे पढ़ते हैं। सालाना फीस 7 से 10 लाख तक है। इतनी मोटी फीस के बावजूद बेसिक सुविधाएं तक नहीं, ये बात अब बाहर आ गई है।

अब देखना यह है कि 7 दिन में यूनिवर्सिटी क्या जवाब देती है, या फिर सरकार सीधे बड़ा एक्शन लेती है।

संबंधित अन्य खबरें:

- पिछले हफ्ते ही VIT के ही कुछ स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर मेस फूड के सैंपल की तस्वीरें डाली थीं, जिनमें कीड़े और खराब सब्जी साफ दिख रहे थे।
- मध्य प्रदेश के ही कुछ अन्य प्राइवेट यूनिवर्सिटी में भी हॉस्टल फूड क्वालिटी को लेकर शिकायतें आई हैं, लेकिन VIT वाला मामला सबसे बड़ा बवाल बन चुका है।
- 26 नवंबर को पुलिस ने परिसर में हुई तोड़फोड़ के मामले में 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की थी, कई अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!