भोपाल, 13 दिसंबर 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इस बात की पूरी संभावना है और उनके नाम की घोषणा कभी भी हो सकती है। हाल ही में उनके घर के बाहर जो सिक्योरिटी बढ़ाई गई है, वह इस संभावना को मजबूत करती है। हालांकि राजनीति में कभी भी कुछ भी बदल सकता है और भाजपा में तो अक्सर बदल जाता है लेकिन आज शाम तक की परिस्थितियों और श्री शिवराज सिंह चौहान की गतिविधियां, इसी संभावना की ओर संकेत कर रही है।
शिवराज सिंह को पाकिस्तान से कोई खतरा नहीं
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की दिल्ली और भोपाल स्थित सरकारी निवास के आसपास अचानक सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। कारण पूछने पर बताया गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने उन पर निगरानी रखना शुरू कर दिया है। यह कारण किसी को भी उचित प्रतीत नहीं हो रहा है, क्योंकि शिवराज सिंह चौहान किसी भी दृष्टि से ऐसे नेता नहीं है जो पाकिस्तान के निशाने पर आ सकते हैं। शिवराज सिंह बड़ी ही संतुलित राजनीति करते हैं। मुस्लिम समाज में उनका बड़ा सम्मान है। ईद इत्यादि कई धार्मिक आयोजन में शिवराज सिंह शामिल होते रहे हैं। उन्होंने भारत में चल रहे पाकिस्तान प्रायोजित षड्यंत्र के खिलाफ भी कभी कोई बड़ा बयान नहीं दिया। इसके अलावा एक बार मुख्य बात यह भी है कि भोपाल में केवल बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। तैनात पुलिस कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने या उनके घर के आसपास संदर्भ गतिविधियों की तलाश करने के लिए कोई ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
पिछले 72 घंटे में शिवराज सिंह ने क्या किया
- 9 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने उनसे मुलाकात की।
- 11 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया (श्री अमित शाह के नजदीकी) ने उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की।
- 11 दिसंबर को ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों का शिवराज सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर एकत्रीकरण हुआ था।
- 12 दिसंबर को श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में प्रश्नों का उत्तर दिया और सामान्य कामकाज किया।
- आज 13 दिसंबर को श्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में है और पहले की तरह बिल्कुल सामान्य हैं। हमेशा की तरह पौधारोपण किया और अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा के सांची में किसान संगोष्ठी में शामिल हुए। इस दौरान वह पहले की तरह लोगों के बीच गए और खेती किसानी की बात की।
कुल मिलाकर खतरे और धमकी जैसी कोई स्थिति दिखाई नहीं दे रही है। वैसे भी उनको Z श्रेणी की सुरक्षा पहले से मिली हुई है। अब केवल एक ही संभावना शेष रह जाती है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अतिरिक्त सम्मान देने के लिए और घोषणा के बाद उनके घर पर आने वाले समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
शिवराज ने दिल्ली में मोहन यादव की शिकायत कर दी है: कांग्रेस
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई? इस बारे में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता श्री मुकेश नायक ने कहा कि इसके पीछे ना तो पाकिस्तान से कोई खतरा है और ना ही उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है। बल्कि शिवराज सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत की थी कि भोपाल में उनकी सुरक्षा घटा दी गई है। इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
.webp)
