MPPSC EXAM CALENDAR 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा कार्यक्रम 2026

Updesh Awasthee
इंदौर, 15 दिसंबर 2025:
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इंदौर द्वारा आज आगामी प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम 2026 जारी कर दिया है। इसमें 4 जनवरी से लेकर 27 सितंबर तक टोटल 10 परीक्षाओं के आयोजन की घोषणा की गई। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन हाईकोर्ट के आदेश के बाद होगा। 

एमपीपीएससी प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम 2026

  1. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025: हाई कोर्ट के आदेश अनुसार। 
  2. सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस परीक्षा 2025 - 4 जनवरी 2026 को। 
  3. उपसंचालक प्राचार्य वर्ग 2 सहायक संचालक तकनीकी 2025 - 22 फरवरी 2026 को। 
  4. राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 - 22 मार्च 2026 को। 
  5. राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 - 26 अप्रैल 2026 को। 
  6. सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 प्रथम चरण - 12 जुलाई 2026 को। 
  7. सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 द्वितीय चरण - 2 अगस्त 2026 को। 
  8. सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 तृतीय चरण - 30 अगस्त 2026 को। 
  9. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 - 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक। 
  10. राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 - 27 सितंबर 2026 को। 

परीक्षा नियंत्रक की टीप:

01. वर्ष 2025 में निर्धारित केलेण्डर अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के अतिरिक्त समस्त परीक्षाएँ निर्धारित तिथि पर सम्पन्न की जा रही हैं।
02. उपर्युक्त परीक्षा कार्यक्रम पूर्णतः संभावित है, परिस्थितिवश इसमें परिवर्तन किया जा सकेगा।
03. न्यायालयीन प्रकरणों में मान. न्यायालय के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में कार्यक्रम परिवर्तनीय रहेगा।
04. परीक्षा संबंधित विस्तृत परीक्षा योजना / पाठ्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।
05. विभागों से प्राप्त मांगपत्रों के आधार पर नए विज्ञापन भी जारी करते हुए परीक्षा तिथि पृथक से प्रकाशित की जाएगी।
06. परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत साक्षात्कार की तिथियाँ पृथक से घोषित की जाएंगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!