लघु उद्योग भारती मध्य भारत प्रांत की दो दिवसीय आंचलिक बैठक का समापन - LUB-MBP

Updesh Awasthee
ग्वालियर
: कार्यकता से ही संगठन की पहचान बनती है, उसी से लोगों के मन में संगठन के प्रति धारणा बनती है। संगठन के उद्देश्य प्राप्ति के मार्ग के हेतु कार्यकर्ता का समग्र विकास जरूरी है। तभी संगठन अपने लक्ष्य के उद्देश्य में सफल हो पाएगा। आज ग्वालियर के आईआई टीटीएम के अतिथि गृह सभागार में लघु उद्योग भारती की मध्य भारत प्रांत के कार्यकताओं के अभ्यास वर्ग के समापन समारोह उक्त वक्तव्य लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र जी ने कहे।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री ताराचंद गोयल जी कहा कि हम उद्यमी है हमारा काम है समाज को देना, देने का जो भाव हैं वह समाज के विकास और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, हमें अपनी आने वाली पीढी को भी उधम से जोड़ना होगा तब हम भारत को शिखर पर ले जाएंगे इन कार्यों को अपने जीवन में उतारना ही इस अभ्यास वर्ग का मूल मंत्र हैं।

लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वज्जू भाई बगासिया ने कहा कि मासिक बैठक, प्रवास ओर संपर्क ही संगठन विस्तार के मुख्य गठक है, लगातार प्रवास ओर संपर्क से नए कार्यकर्ता भी बनेंगे और संगठन का विस्तार होगा।

लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वाबलंबन भारत अभियान के अखिल भारतीय सह संयोजक जितेंद्र गुप्त ने कहा कि उधमियों की पॉलिसी को लेकर लघु उद्योग भारती युद्व स्तर पर कार्य करता है और देश ओर प्रदेश की सरकार के साथ तालमेल बैठाकर नीतियों को उद्यमियों के हित में बनाने का कार्य कर रहा है। श्री गुप्त ने कहा कि स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देकर ही देशी की समृद्धि संभव हैं,12 जनवरी को समूचे भारत में स्वदेशी संकल्प दौड़ में युवाओं की भागीदारी बड़े जिसमें लघु उद्योग भारती की भूमिका कार्यकर्ता तय करें।


लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा जी ने उधमियों को आने वाली प्रशासनिक कठिनाई पर वर्क शॉप के माध्यम से जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी जी ने कहा कि शोषण मीडिया प्लेटफार्म पर संगठन सक्रियता हो यह तो आवश्यक है ही लेकिन हमें अपने कार्यकर्ताओं के सुख दुःख का भी साथी बनना होगा। जिसके लिए हम आपस में जीवंत संपर्क रखें।

प्रशिक्षण में zed पंजीयन, leaf पंजीयन, विद्युत समस्या से संबंधित, लेबर एक्ट से संबंधित, विदेश से आयात निर्यात विषय पर, आय व्यय के विषय पर चार्टेड एकाउंट का मार्ग दर्शन, कार्यकर्ता विकास पर पर विषय विशेषज्ञ ने अपने विचार उधमियों के समक्ष रखें।

कार्यक्रम का सफल संचालन लघु उद्योग भारती के मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष सोबरन सिंह तोमर और महामंत्री विनोद नायर ने किया। कार्यक्रम में मध्य भारत अंचल के सभी जिलों के महिला पुरुष उद्यमी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!