MP NEWS: जुबेर ने भरोसा जीतने राखी बंधवाई फिर छात्रा के साथ रेप किया, पब्लिक में भारी आक्रोश

Updesh Awasthee
उज्जैन, 25 दिसंबर 2025
: उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में बड़ा तनाव फैल गया है। बाजार बंद, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यह सब कुछ इसलिए हुआ क्योंकि कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्रा का स्कूल वैन के ड्राइवर द्वारा, स्कूल वैन में ही रेप किया गया। आरोपी का नाम जुबेर मंसूरी है। इससे पहले उसने लड़की के परिवार का विश्वास जीतने के लिए छात्रा से राखी बंधवाई थी। 

घटना का विवरण

यह कहानी लगभग 2 साल पहले से शुरू होती है। महिदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की का एडमिशन नागदा के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में करवाया गया। लड़की स्कूल वैन में आती-जाती थी। पिछले साल वह कक्षा 9 में पढ़ती थी। स्कूल वैन का ड्राइवर जुबेर मंसूरी, अपना नाम गोलू बताता था। इस साल उसकी हरकतें संदिग्ध हो गई थी। इसके चलते परिवार ने जुबेर मंसूरी की स्कूल वैन से लड़की को भेजना बंद कर दिया था। परिवार का विश्वास जीतने के लिए जुबेर ने लड़की से राखी तक बंधवाई। ऐसा करने पर परिवार मान गया। एक बार फिर जुबेर मंसूरी की स्कूल वैन से लड़की को भेजा जाने लगा। 

23 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर छात्रा ने घर छोड़ने को कहा, लेकिन आरोपी उसे 5 घंटे तक स्कूल वाहन में घुमाता रहा और दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। 

घटना के विरोध में बाजार बंद, पब्लिक में भारी आक्रोश

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को नगर बंद का आह्वान किया गया और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए। कुछ दुकानों के खुले रहने पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। उज्जैन से भी पुलिस फोर्स और वज्र वाहन मौके पर भेजे गए, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लिया जा सका। 

इन लोगों को लड़कियों का रेप करने के बदले पैसे मिलते हैं

यहां इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि इसी साल 2025 में भोपाल और इंदौर में ऐसे कई मामलों का खुलासा हुआ है। इंदौर का एक पार्षद तो अभी भी फरार है। यहां लड़कियों को जाल में फंसाने और उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के बदले में बड़ी रकम इनाम के तौर पर दी जाती है। कुछ मामलों में तो लाखों रुपए का एडवांस पेमेंट भी किया गया है। अपनी सफलता को प्रमाणित करने के लिए लड़कों को फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने होते हैं। वीडियो भेजने पर ही पेमेंट मिलता है। इस घटना में भी वीडियो बनाया गया है। पुलिस को इस एंगल से भी जांच करनी चाहिए। रिपोर्ट: सत्येंद्र सरल
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!