CM Sir, सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा में रिक्त पदों की संख्या बढ़ा दीजिए, प्लीज - Khula Khat

0
मुख्यमंत्री महोदय
, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल। सविनय निवेदन है कि मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में निवास करने वाले योग्य बेरोजगार एवं मध्य प्रदेश सहायक अभियंता परीक्षा 2025–26 में सम्मिलित होने के इच्छुक है।महोदय, आपके संज्ञान में यह अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्य लाना चाहता हूँ कि पिछले कुछ वर्षों में सिविल इंजीनियरिंग की रिक्तियाँ लगातार अत्यंत कम होती जा रही हैं, जिससे हजारों योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

यदि पिछले वर्षों की रिक्तियों के आँकड़ों पर दृष्टि डालें, तो स्थिति अत्यंत चिंताजनक प्रतीत होती है:-
- वर्ष 2021 – 466 पद
- वर्ष 2022 – 36 पद
- वर्ष 2023 – 00 पद
- वर्ष 2024 – 23 पद
- वर्ष 2025 – 29 पद 
out of this 21 seats for Civil Engineering (All seats Reserved for Physically handicapped Students)

इन आँकड़ों से यह स्पष्ट है कि केवल वर्ष 2021 में ही सिविल इंजीनियरिंग के लिए संतोषजनक संख्या में रिक्तियाँ घोषित की गई थीं, जबकि शेष सभी वर्षों में रिक्तियाँ अत्यंत सीमित रही हैं। इतनी कम रिक्तियाँ लाखों अभ्यर्थियों के लिए अत्यधिक प्रतिस्पर्धा एवं मानसिक दबाव उत्पन्न कर रही हैं।

इसके अतिरिक्त, यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभागों (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES), जल संसाधन विभाग (WRD), नगरीय विकास एवं आवास विभाग (UADD) तथा मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड) में इस वर्ष कोई भी रिक्ति घोषित नहीं की गई है। साथ ही, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) में इस वर्ष केवल दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए ही रिक्तियाँ घोषित की गई हैं। 

महोदय, यह भी उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) में सामान्य वर्ग सिविल इंजीनियरों की भर्ती वर्ष 2017 के बाद से नहीं की गई है, जिससे वर्षों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में भारी निराशा है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि :-
1. मध्य प्रदेश सहायक अभियंता 2025–26 परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग की कुल रिक्तियों में वृद्धि की जाए।
2. जिन विभागों में इस वर्ष रिक्तियाँ घोषित नहीं की गई हैं, वहाँ भी नियमित पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
3. PHE एवं PWD विभागों में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी रिक्तियाँ सुनिश्चित की जाएँ, ताकि सभी योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर प्राप्त हो सके।

महोदय, आपके इस निर्णय से राज्य के हजारों योग्य सिविल इंजीनियरों को रोजगार का अवसर मिलेगा एवं उनका भविष्य सुरक्षित होगा। आशा है कि आप हमारे इस न्यायसंगत निवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे। 
सादर, 
हिमांशु पाठक, अंशुमान सिंह बघेल, योगेश बोरकर, दीपेश चौधरी, अशोक कुमार चतुर्वेदी, आशीष यादव, गौरव बालोदिया, योगेश सिंह, शिवम बुंदेला, सोनम चतुर्वेदी, अर्पित भायासरे, पंकज भरा, धवल दीक्षित, विवेक परमार, अनुराग कुमार वर्मा, अजय गोयल, संजय पटेल, अजय प्यासी, सिद्धार्थ गुप्ता, अरविंद पटेल, अक्षय हटवारे, फैयाज खान, शुभम सिंह राजावत अतुल देशमुख, गीतीश गर्ग, अजय कुमार गोयल सहित हजारों योग्य सिविल इंजीनियर (मध्य प्रदेश)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!