अच्छे कर्मचारी: नवजात कन्या की जान बचाने, आशा कार्यकर्ता उसी के परिवार से लड़ गई

Updesh Awasthee
भोपाल, 31 दिसम्बर 2025
: अच्छे लोग अच्छे ही होते हैं फिर चाहे उनकी नौकरी परमानेंट ना हो, सातवां वेतनमान ना मिलता हो, फिर भी अपना कर्तव्य निभाते हैं और कई बार तो कर्तव्य की सीमा पार कर जाते हैं। आशा कार्यकर्ता सुमन लोवंशी एक ऐसा ही नाम है। जिसने 2025 में कुछ ऐसा किया है कि 2026 में भी उसको याद रखा जाएगा और दुनिया में काम से कम एक लड़की, अपने पूरे जीवन उसको याद रखेगी। 

आशा कार्यकर्ता सुमन लोवंशी की कहानी

यह कहानी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बैरसिया तहसील के आकिया गांव की है। सरकार के गृह आधारित शिशु स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत गांव की आशा कार्यकर्ता सुमन लोवंशी द्वारा घर-घर जाकर मां और बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही थी। इसी दौरान आशा कार्यकर्ता ने जन्म के सातवें दिन एक बच्चे का वजन 2.10 किलोग्राम पाया। इस पर आशा कार्यकर्ता द्वारा मां को स्तनपान परामर्श दिया गया। तीन दिन बाद आशा कार्यकर्ता फिर से हितग्राही के घर पहुंची तो उसका वजन निरंतर गिरता हुआ पाया गया और इस बार वजन केवल 1.7 किलोग्राम रह गया था।

सुमन ने घरवालों को समझाया की स्थिति गंभीर हो गई है। यदि तत्काल इलाज नहीं किया गया तो बच्चे की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। घर वालों ने यह तो समझा की स्थिति गंभीर हो गई है लेकिन वह अस्पताल में इलाज करवाने के लिए तैयार नहीं हुई बल्कि झाड़ फूंक की तैयारी करने लगे। यह देखकर सुमन ने तुरंत आशा सुपरवाइजर को इसकी सूचना दी। लेकिन दोनों के प्रयास करने के बावजूद परिवारजन अस्पताल जाने के लिए राजी नहीं हुए। सामान्य तौर पर कर्मचारी इस स्थिति में आकर अपना कर्तव्य पूरा हुआ मान लेते हैं, लेकिन सुमन ने संघर्ष को चुना और इसकी सूचना CMHO तक पहुंचाई। 

सीएमएचओ कार्यालय के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय टीम एक्टिव हुई और 26 दिसम्बर को बच्ची को 108 एंबुलेंस से कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर डॉक्टरों द्वारा बच्ची के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। बच्ची के वजन और स्वास्थ्य की स्थिति में निरंतर सुधार भी हो रहा है।
रिपोर्ट: विजय/अरुण शर्मा, एडिटिंग: उपदेश अवस्थी

सुमन का यह संघर्ष यदि आपको उचित लगता है तो कृपया सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए, ताकि सबको प्रेरणा मिले और सबसे अच्छा बने अपना मध्य प्रदेश।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!