BHOPAL NEWS: पेड़ों के बहाने अयोध्या बायपास के अतिक्रमणकारियों को बचाने का आंदोलन

0
भोपाल, 24 दिसंबर 2025
: पेड़ों के बहाने अयोध्या बायपास के अतिक्रमणकारियों को बचाने का आंदोलन फिलहाल सफल हो गया है। यह आंदोलन लगातार 2 दिन तक चला और NGT ने NAHI के प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि अयोध्या बायपास रोड के दोनों और नाला हुआ करता था जिसे अतिक्रमणकारियों द्वारा गायब कर दिया गया है। जितने पेड़ों को बचाने के लिए आंदोलन हुआ है उसे दो बना पेड़ अतिक्रमणकारियों द्वारा काटे जा चुके हैं। तब किसी ने आवाज नहीं उठाई क्योंकि कटने वाले पेड़ किसी भी नेता या सामाजिक कार्यकर्ता के लिए फायदेमंद नहीं होते। 

भोपाल के आसाराम चौराहा से रत्नागिरि तिराहे तक 16 किमी लंबे अयोध्या बायपास को 10 लेन में तब्दील करने का बड़ा प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 7871 पेड़ों को काटना पड़ रहा है। इनमें यूकेलिप्टस के पेड़ों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एक पेड़ के बदले 10 पेड़ लगाए जा रहे हैं। सड़क के दोनों और पहले की तरह वृक्षारोपण किया जाएगा और पार्क भी बना दिए जाएंगे।

इस पूरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा नुकसान उन बिल्डर और अमीर लोगों को होगा जिन्होंने अयोध्या बायपास के दोनों तरफ नाले पर अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है। प्रोजेक्ट के कारण उनका अतिक्रमण टूट जाएगा। अभी उनके घर और दुकान के सामने पार्किंग के लिए बहुत सारी जगह खाली है। प्रोजेक्ट पर काम होने से वह खाली जगह खत्म हो जाएगी। सरकारी जमीन पर पार्किंग नहीं हो पाएगी। इसी के चलते कांग्रेस के कुछ नेता और कथित पर्यावरण प्रेमियों को बुलाकर लगातार दो दिन तक आंदोलन करवाया गया। नतीजा शहर में एक माहौल बन गया। 

पर्यावरणविद् नितिन सक्सेना ने NGT में याचिका लगा दी। दूसरे पक्ष को सुनवाई का मौका दिए बिना NGT ने प्रोजेक्ट पर रख लगा दी। जबकि इस सड़क के दोनों और रहने वाले लाखों लोग इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस प्रोजेक्ट के आ जाने से, भोपाल का या पिछड़ा इलाका, मेट्रो सिटी जैसा दिखाई देने लगेगा। 

7871 पेड़ के बदले 81 हजार पौधे लगाए जाएंगे 

प्रोजेक्ट के अनुसार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 7871 पेड़ के बदले 81 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें से 10 हजार पौधे अयोध्या बायपास के दोनों ओर लगेंगे। यह पेड़ यूकेलिप्टस के नहीं होंगे बल्कि इनमें छाया, फलदार एवं शेड-बेयरिंग प्रजाति के पौधे शामिल हैं। इन पौधों की 15 साल एनएचएआई देखरेख करेगा। करीब 20 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इस संबंध में केंद्रीय अधिकार समिति को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है। नगर निगम के सहयोग से 10 हजार अतिरिक्त पौधों का रोपण किया जाएगा। नगर निगम ने NHAI को विभिन्न पार्क, रिक्त भूमि एवं सड़क किनारे की उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई है। जहां स्थानीय, छायादार एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। 

झिरनिया एवं जागरियापुर में सिटी फॉरेस्ट डेवलप किया जाएगा

झिरनिया एवं जागरियापुर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने भूमि दी है, जो राजस्व वन की है। यहां 61 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इस क्षेत्र को विकसित वन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जून-2026 तक सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। ताकि अगले मानसून के दौरान पौधारोपण कार्य समयबद्ध रूप से किया जा सके।

दोनों ओर दो-दो सर्विस लेन भी बनेगी

यह सड़क दस लेन होगी। मुख्य सड़क सिक्सलेन होगा, जबकि इसके दोनों तरफ 2-2 लेन सर्विस रोड बनेगी। यह भी एनएचएआई ही बनाएगा। इससे कॉलोनी के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।

अयोध्या बायपास ओवरलोड हो गई है, ट्रैफिक का बहुत प्रेशर है

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवांश नुवल ने बताया कि अयोध्या बायपास की 40 हजार वाहन की क्षमता है, जबकि वर्तमान में यह आंकड़ा 45 हजार प्रतिदिन है। आसपास विकसित हो रही आवासीय कॉलोनियों से यातायात सीधे मुख्य मार्ग पर आने के कारण इस खंड पर यातायात दबाव बढ़ता जा रहा है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस मार्ग पर वर्तमान में तीन ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित किए गए हैं। ताकि, हादसे कम हो।

सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिससे कॉलोनियों से आने-जाने वाले स्थानीय वाहनों को पृथक मार्ग उपलब्ध होगा और मुख्य कैरिज-वे पर यातायात दबाव कम होगा।

इस प्रोजेक्ट का क्या फायदा होगा

शहरी ट्रैफिक के अलावा विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम और इंदौर से आने-जाने वाला भारी ट्रैफिक इसी पर चलता है। बायपास पर अक्सर जाम और हादसे होते हैं। छह लेन सड़क बनने से हर रोज लाखों राहगीरों को बड़ा फायदा मिलेगा। इस लेन पर 3 बड़े फ्लाईओवर, करोंद, पीपुल्स मॉल और मीनाल के पास बनेंगे। कुल लागत 836.91 करोड़ रुपए है और 2 साल में काम पूरा होना है। बायपास करीब 16 किलोमीटर लंबा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!