BHOPAL NEWS: बैरसिया सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 दिसंबर 2025
: बैरसिया सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और स्त्री रोगों से जूझ रही बहनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब यहां सोनोग्राफी की सुविधा शुरू हो गई है, जिससे लोकल स्तर पर ही अल्ट्रासाउंड जांच हो सकेगी और बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। शासन ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बनेहा पटेरिया की नियुक्ति की है और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल से उन्हें सोनोग्राफी करने की अनुमति भी मिल गई है।

पिछले कुछ समय से अस्पताल में यह सेवा बंद थी, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। अब गर्भावस्था के दौरान जरूरी जांचें और स्त्री रोगों की डिटेल्ड स्कैनिंग यहीं हो सकेगी। बैरसिया के विधायक विष्णु खत्री ने भी इस सुविधा को शुरू कराने में लगातार प्रयास किए थे, जिसका नतीजा अब सामने आया है।

खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को इससे फायदा होगा। बैरसिया विकासखंड में हर साल करीब 6000 प्रेग्नेंट महिलाएं रजिस्टर होती हैं और इनमें से आधी के आसपास डिलीवरी इसी सिविल अस्पताल में होती है। अब लोकल जांच से समय भी बचेगा और खर्च भी कम होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि बैरसिया में हेल्थ सर्विसेज को लगातार इम्प्रूव किया जा रहा है और सोनोग्राफी इसी कड़ी का हिस्सा है। इससे इलाके की महिलाओं को बेहतर केयर मिलेगी।

यह सुविधा शुरू होने से ग्रामीण इलाके की बहन-बेटियों की सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ेगा और सरकारी अस्पतालों में भरोसा और बढ़ेगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!