ASHOKNAGAR: सिंधिया से शिकायत की तब कहीं जाकर कलेक्टर ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की

अशोकनगर
। अशोक नगर जिले में रेत माफिया कितना पावरफुल है, इसका प्रमाण कल खुद अशोकनगर जिला प्रशासन की ओर से दे दिया गया। लोगों ने जब क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत की तब कहीं जाकर बजरी के अवैध खनन के खिलाफ एक औपचारिक कार्रवाई की गई। 

मल्हारगढ़, बिल्हेरू एवं भेड़का घाट रेत माफिया का पूरा प्लांट मिला

कलेक्टर की जनसंपर्क अधिकारी द्वारा बताया गया कि, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मल्हारगढ़, बिल्हेरू एवं भेड़का घाट पर खनिज बजरी के अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर और एसपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रविवार को ताबड़तोड़ कड़ी कार्रवाई की और 7 डंपर, 3 पोकलिन मशीनें, 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित अन्य उपकरण जब्त किए तथा अवैध खनन को बंद कराया। 

गुना अशोकनगर में हर काम के लिए सिंधिया का इंतजार करना पड़ता है

यह मामला इस बात को प्रमाणित करता है कि, लोगों की शिकायतें सही थी और शिकायत मिलने के बाद भी अशोकनगर कलेक्टर कार्रवाई नहीं कर रहे थे। लोकल एसडीएम अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे थे। गुना में खाद के वितरण से लेकर अशोकनगर में बजरी के अवैध उत्खनन तक हर मामले में प्रशासन फेल है, हर काम के लिए लोगों को दिल्ली निवासी अपने सांसद श्री सिंधिया के आने का इंतजार करना पड़ता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!