BHOPAL NEWS: भेल सेक्टर में मोबाइल स्नैचर सक्रिय, कॉलेज स्टूडेंट्स को शिकार बनाते हैं

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 नवंबर 2025
: मध्य प्रदेश की राजधानी के BHEL सेक्टर में मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं हर रोज सामने आ रही है। पुलिस सिर्फ मोबाइल फोन गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करती है। मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वालों को पकड़ने की कोशिश तक नहीं कर रही है। 

TIT COLLEGE के स्टूडेंट का मोबाइल छीनकर भाग गए 

आज के मामले में 19 साल का स्टूडेंट परीक्षित सिंह मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला है। TIT कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। उसके पास ₹20000 का नया मोबाइल था। इंद्रपुरी स्थित चौपाटी पर शाम के समय चाऊमीन खाने के लिए गया था और जब वापस लौट रहा था तब एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीना और आंखों के सामने से गायब हो गए। 

इंद्रपुरी, कल्पना नगर, रचना नगर, आनंद नगर और पटेल नगर सेंसिटिव

BHEL सेक्टर के इंद्रपुरी, कल्पना नगर, रचना नगर, आनंद नगर और पटेल नगर क्षेत्र में कॉलेज स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। आसपास यूनिवर्सिटी, कोचिंग और कॉलेज होने के कारण BHEL सेक्टर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट निवास करते हैं। शाम के समय अक्सर वह लापरवाह हो जाते हैं और पैदल होते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स के पास अक्सर महंगे मोबाइल फोन होते हैं। इसलिए मोबाइल स्नैचिंग करने वाले बदमाश ऐसे स्टूडेंट्स को ही अपना शिकार बनाते हैं। इस प्रकार की घटनाएं हर रोज सामने आ रही है। मोबाइल स्नेचिंग का तरीका बिलकुल एक जैसा है। हर मामले में बाइक पर सवार दो युवक ही होते हैं। हर रोज ऐसा ही होता है। घटना अक्सर ऐसे स्थान पर होती है जहां रोशनी कम हो, सीसीटीवी कैमरा ना हो और फरार होने के लिए आगे रास्ता क्लियर हो। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!