BHOPAL NEWS: बेटे के बर्थडे वाले दिन पिता की मौत, मंदाकिनी चौराहा कोलार के पास हुआ एक्सीडेंट

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 नवंबर 2025
: मृत्यु तो सबकी होती है परंतु इस तरह की घटनाएं जीवन भर का दुख दे जाती हैं। कोलार के मंदाकिनी चौराहा के पास एक एक्सीडेंट हुआ। इस एक्सीडेंट में 75 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वह सातवीं बटालियन से 2010 में सूबेदार के पद से रिटायर हुए थे। उनके बेटे का बर्थडे था और वह अपने बेटे के लिए केक लेने जा रहे थे। 

बर्थडे पार्टी के बहाने बेटी भी गुजरात से भोपाल आई थी

कोलार पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय विनय बहादुर कोलार की आइबीडी होलमार्क सिटी कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह सातवीं बटालियन से 2010 में सूबेदार के पद से रिटायर हुए थे। एक नवंबर को पांच संतानों में उनके दूसरे नंबर के बेटे विजय का जन्मदिन था। इस अवसर पर उनकी गुजरात में रहने वाली बेटी भी भोपाल आई थी, तो परिवार जन्मदिन पर घर में ही छोटी सी पार्टी कर रहा था। एक तारीख को शाम करीब छह बजे विनय बहादुर बीमाकुंज के पास बेकरी से अपने बेटे के जन्मदिन का केक लेने निकले थे। जैसे ही वे सड़क पार कर रहे थे, उसी समय तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

सीसीटीवी फुटेज मिले लेकिन टक्कर मारने वाला नहीं मिला

हादसे में वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उनके मोबाइल से फोन कर स्वजनों को सूचना दी। उनका जेके अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!