BHOPAL NEWS: नर्स ने ब्यॉयफ्रेंड डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 नवम्बर 2025
: शाहजहांनाबाद पुलिस थाने में एक नर्स ने एक डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। नर्स का कहना है कि 10 महीने पहले डॉक्टर ने शादी का वादा करके उसके साथ रिलेशन बनाए थे और अब ब्रेकअप कर लिया। 

लवस्टोरी 10 महीने पहले शुरू हुई थी 

पुलिस के अनुसार, शिकायकर्ता नर्स बैरसिया क्षेत्र की रहने वाली है और भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके के एक नर्सिंग होम में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान वहां काम करने वाले जूनियर डॉक्टर अजय विश्वकर्मा से हुई। करीब दस महीनों तक दोनों के बीच संपर्क बना रहा। नर्स ने बताया कि इस दौरान डॉक्टर ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया और 3 मार्च 2022 को ईदगाह हिल्स स्थित एक अपार्टमेंट में बुलाकर उसके साथ पहली बार संबंध बनाया। 

युवती का कहना है कि इसके बाद आरोपी बार-बार उसे अलग-अलग जगह ले जाकर फि​जीकल रिलेशन बनाता रहा और हर बार शादी का आश्वासन देता रहा। नर्स का कहना है कि कुछ समय पहले जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद वह शाहजहांनाबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाने आई।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी डॉक्टर अजय विश्वकर्मा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!