BHOPAL NEWS: मुख्तार मलिक का गुर्गा गिरफ्तार, व्यापारी पर अड़ी डाली थी

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 नवम्बर 2025
: मुख्तार मलिक नहीं रहा लेकिन उसके गुर्गे आज भी भोपाल के माफिया बनने की कोशिश कर रहे हैं। विक्की वाहिद ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड की तरह एक व्यापारी पर अड़ी डाल दी। पुलिस ने विक्की वाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

डॉन बनकर व्यापारियों के ​विवाद में पड़ गया था 

एएसआई अशोक शर्मा के मुताबिक अभिषेक ठाकुर पिता रघुवीर सिंह ठाकुर (35) की करोंद मंडी में लहसुन प्याज के थोक कारोबारी हैं। फरियादी ने दूसरे व्यापारी महेश रैकवार से सात लाख रुपए लेना थे, लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा था। इसी बीच महेश रैकवार कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक के गुर्गे विक्की वाहिद के पास पहुंच गया। जहां विक्की और महेश ने मिलकर व्यापारी से मारपीट की और अड़ी डालते हुए कहा कि वह सिर्फ एक लाख रुपए ही देंगे।

विक्की वाहिद से मदद मांगने वाला व्यापारी भी गिरफ्तार

इसके बाद फरियादी थाने पहुंचा और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस ने फरियादी अभिषेक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!