भोपाल, 11 नवंबर 2025: मध्य प्रदेश के मंडी बामोरा की रहने वाली खुशबू अहिरवार जो खुशी वर्मा के नाम से मॉडलिंग करती थी, की शार्ट पीएम रिपोर्ट आ गई है। इसमें डॉक्टर ने बताया है की खुशबू प्रेग्नेंट थी और बच्चेदानी की नली फट जाने के कारण उसकी मौत हो गई है। खुशबू की मौत तब हुई जब वह अपने बॉयफ्रेंड एवं होने वाले बच्चे के पिता कासिम खान के परिवार से मिलकर वापस आ रही थी। अब सवाल यह है कि उज्जैनमें खुशबू के साथ क्या हुआ।
खुशबू अहिरवार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण
भोपाल की मॉडल खुशबू वर्मा (27) की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि उसकी फैलोपियन ट्यूब (गर्भाशय नली) पंक्चर हो गई थी। यानी बच्चेदानी की नली फटी थी। प्रेग्नेंसी कॉम्पलिकेशन के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस की पूछताछ में कासिम ने यह स्वीकार किया है कि खुशबू के गर्भ में जो बच्चा है वह उसी का है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह अपने बच्चों की मां को अस्पताल में अकेला छोड़कर क्यों भाग गया था। यहां नोट करना जरूरी है कि कासिम उज्जैन का रहने वाला है और विदिशा के लटेरी में उसे शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था।
भोपाल की मॉडल खुशबू की रियल लव स्टोरी
कासिम ने पुलिस को बताया कि खुशबू के गर्भ में मेरा ही बच्चा था। हम दोनों एक-दूसरे को दो साल से जानते थे। हमारी मुलाकात एक लाउंज में हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बात होने लगी। 16 महीने पहले दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया और लिव इन में रहने लगे। हम दोनों शादी करना चाहते थे। इस दौरान खुशबू गर्भवती हो गई। हाल ही में हमने इसकी जानकारी परिजन को दी थी। मैंने ही खुशबू की मां को यह बात बताई थी। खुशबू की मां ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भोपाल से उज्जैन जाते समय कासिम ने फोन लगाकर बताया था की खुशबू उसके साथ है। खुशबू ने भी कहा था कि मां फिकर मत करो कासिम अच्छा लड़का है।
खुशबू की बड़ी बहन काजल अहिरवार ने बताया:
हमारे पिता का निधन हो चुका है। हम तीन बहनों में खुशबू सबसे छोटी थी। 2 महीने पहले लटेरी में रहने वाले कासिम के एक दोस्त की पत्नी से बहन का विवाद हुआ था, तब कासिम ने ही मेरी बहन से मारपीट की थी। खुशबू और कासिम एक साथ भानपुर मल्टी, भोपाल में रह रहे थे। करीब डेढ़ महीने से उनके फ्लैट में ताला लगा है। कासिम शराब तस्करी के मामले में जेल चला गया था, जिसके बाद खुशबू कुछ समय यहां रही। बाद में वह मां के घर मंडी बामोरा चली गई। कासिम के जेल से आते ही दोनों फिर एक साथ रहने लगे।
कासिम अस्पताल से भाग क्यों गया, रिकॉर्ड में दोस्त क्यों लिखवाया
खुशबू की मां ने कहा- पुलिस बता रही है कि दोनों उज्जैन से भोपाल आ रहे थे। रास्ते में बेटी की तबीयत बिगड़ी तो कासिम ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। भर्ती कराने के बाद भाग गया। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम किया गया है। इस मामले में बड़ा सवाल यह है कि जब खुशबू, कासिम के बच्चे की मां बनने वाली थी तो फिर कासिम ने अस्पताल के रिकॉर्ड में खुद को खुशबू का दोस्त क्यों लिखवाया। और सबसे बड़ी बात यह है कि वह अपने बच्चों की मां को अस्पताल में करने के लिए अकेला छोड़कर क्यों भाग गया।
इन सवालों के जवाब चाहिए
क्या उज्जैन में खुशबू के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण उसके बच्चेदानी की नली फट गई। कासिम, किसी तरह बचाकर उसे भोपाल ला रहा था और भोपाल आते ही खुशबू की तबीयत बिगड़ गई। कासिम को पता था कि अस्पताल में सब कुछ खुलासा हो जाएगा इसलिए वह खुशबू को छोड़कर भाग गया।
.webp)


