BHOPAL NEWS: नगर निगम के इंजीनियरों को BLO के अधीन SIR सर्वे में लगा दिया, कर्मचारी संघ का विरोध

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 नवंबर 2025
: मध्य प्रदेश राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ ने भोपाल नगर निगम के आयुक्त द्वारा जारी उस आदेश पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमें डिप्लोमा और डिग्री धारी तकनीकी इंजीनियरों को उनके मूल दायित्वों से हटाकर ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ लिपिकीय और चुनाव संबंधी काम करने को कहा गया है। संघ ने इसे पूरी तरह तुगलकी फरमान करार देते हुए आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

नगर निगम भोपाल की तकनीकी सेवाएं प्रभावित

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शील प्रताप सिंह पुंढीर ने बताया कि नगर निगम में पदस्थ तकनीकी और मैदानी संवर्ग के इंजीनियरों की योग्यता और उनके पद की पात्रता को दरकिनार कर SIR (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) से जुड़े निर्वाचन कार्य कराना नियमों का खुला उल्लंघन है। इससे इंजीनियरों में भारी असंतोष है और निगम की तकनीकी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
इस संबंध में संघ ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय तथा अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। पुंढीर ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो संघ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।
रिपोर्ट: शोएब सिद्दीकी, प्रदेश प्रवक्ता, मध्य प्रदेश राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ।

चुनाव आयोग से जुड़ी भोपाल की अन्य ताजा खबरें

• भोपाल जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए 850 से अधिक BLO को दोबारा ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। ट्रेनिंग 2 से 5 दिसंबर तक चलेगी।
• कलेक्टर ने सभी निगम, शासकीय विभाग और सार्वजनिक उपक्रमों से SIR कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किए हैं, जिसके बाद कई विभागों में कर्मचारी विरोध दर्ज करा रहे हैं।
• विगत दिनों गृह निर्माण मंडल के कुछ इंजीनियरों को भी BLO ड्यूटी लगाए जाने पर मंडल कर्मचारी संघ ने आपत्ति दर्ज की थी। मामला अभी लंबित है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!