BBC NEWS की प्रतिष्ठा पर सवाल, DG और News CEO को इस्तीफा देना पड़ा, द टेलीग्राफ ने पोल खोली

BBC NEWS जो सारी दुनिया को सारी दुनिया की खबर बताती है, आज खुद खबर बन गई। BBC की प्रतिष्ठा कुछ 24 घंटे के भीतर इतना भारी नुकसान हुआ कि उसे रोकने के लिए बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी समाचार डेबोरा टर्नेस को इस्तीफा देना पड़ा। BBC का मानना है कि ऐसा करने से उसकी समीक्षा का दौर खत्म हो जाएगा। 

internal BBC memo से खुलासा हुआ

इस पूरे मामले की शुरुआत सोमवार 3 नवंबर से हुई, जब अमेरिका के लीडिंग न्यूजपेपर द टेलीग्राफ ने internal BBC memo को पब्लिक कर दिया। इसमें लिखा था कि "Panorama programme edited two parts of Trump's speech together so he appeared to explicitly encourage the Capitol Hill riots of January 2021". हिंदी में इसका मतलब हुआ कि Panorama प्रोग्राम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के दो हिस्सों को संपादित करके इस प्रकार प्रस्तुत किया गया है कि ऐसा लगे कि वह जनवरी 2021 में कैपिटल हिल दंगों को स्पष्ट रूप से प्रोत्साहित कर रहे थे। 

BBC ने न्यूज़ में क्या गड़बड़ी की थी

द टेलीग्राफ ने बताया कि, BBC NEWS ने पैनोरामा प्रोग्राम ने ट्रंप की स्पीच के दो हिस्सों को जोड़कर एडिट किया था, ताकि वह जनवरी 2021 के कैपिटल हिल दंगों को स्पष्ट रूप से उकसाने वाले के रूप में दिखें।

वाशिंगटन डीसी में 6 जनवरी 2021 को ट्रंप की स्पीच में उन्होंने कहा था: "हम कैपिटल की ओर चलेंगे, और हम अपने बहादुर सीनेटर्स, कांग्रेसमैन और कांग्रेसवुमेन को चीयर करेंगे।"

एडिट के बाद उन्हें यह कहते दिखाया गया: "हम कैपिटल तक पैदल जाएँगे... और मैं वहाँ आपके साथ रहूँगा। और हम लड़ेंगे। हम जी-जान से लड़ेंगे।"

स्पीच के ये दो हिस्से जो एडिट करके जोड़े गए थे, वे एक दूसरे से 50 मिनट से अधिक दूर थे। 

रविवार शाम को अपना इस्तीफा घोषित करते हुए डेवी ने कहा: "सभी सार्वजनिक संगठनों की तरह, बीबीसी भी परफेक्ट नहीं है, और हमें हमेशा ओपन, ट्रांसपेरेंट और अकाउंटेबल रहना चाहिए।

BBC 100% fake news and propaganda machine?

आंतरिक मेमो के प्रकाशन ने बीबीसी की आलोचना को भड़काया, जिसमें व्हाइट हाउस से भी आवाज उठी, जिसने कॉर्पोरेशन को "100% फेक न्यूज़" और "प्रोपगैंडा मशीन" करार दिया।

टर्नेस ने रविवार रात एक स्टेटमेंट में कहा कि पैनोरामा विवाद "एक ऐसे स्तर पर पहुंच गया है जहां यह बीबीसी को नुकसान पहुंचा रहा है।" 

अब दुनिया भर में BBC की स्टोरी और डॉक्यूमेंट्री की समीक्षा

BBC की खबरों और कहानियों पर पूरी दुनिया भरोसा करती थी, लेकिन इस मामले ने स्पष्ट कर दिया कि BBC कारपोरेशन के अंदर दुनिया के बड़े नेताओं को बदनाम करने की साजिश रची जाती है और अपने दर्शकों को गुमराह किया जाता है। BBC कारपोरेशन को लगता है कि दोनों अधिकारियों का इस्तीफा हो जाने से मामला शांत हो जाएगा परंतु यह सोशल मीडिया पर इनफ्लुएंसर्स का युग चल रहा है। BBC की कहानियों की समीक्षा दुनिया भर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के लिए एक नया और अच्छा टॉपिक है। वैसे भी न्यू मीडिया आजकल पुराने और स्थापित मीडिया संस्थानों की जे खोदने का काम कर रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!