मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह सामान्य तौर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों और आरोपों का जवाब नहीं देते। लेकिन पुत्रमोह भी कोई चीज होती है। जिसके लिए 40 साल की दोस्ती तोड़ दी, 78 साल की उम्र में हाई कमान की कमान थामने के लिए आत्म सम्मान तक दांव पर लगा दिया, उसको कैसे छोड़ सकते हैं। इसलिए दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार को फोन पर नहीं X पर कह दिया है। मेरे बेटे के बारे में ऐसी खबर मत चलाइए।
बात क्या हो गई, कौन से पत्रकार ने क्या कर दिया
दिल्ली में एक पत्रकार हैं श्री अजय झा। पिछले 20 साल से कांग्रेस पार्टी की खबरें कर कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में आधिकारिक खबरें काम और अंदर की बातें ज्यादा होती है। इसलिए काफी फेमस भी है। दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:21:00 बजे श्री अजय झा ने X पर जानकारी दी कि, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे जयवर्धन सिंह के इमेज ब्रांडिंग के लिए हाल ही में एक एजेंसी को हायर किया है। इस कंपनी का नाम BEACON है। जिसको शिवांगी आनंद चलाती है। इनका रिश्ता छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री के परिवार से है। ये पहले I– PAC और डिजाइन बॉक्स से भी जुड़ी हुई थीं। हाल ही में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आलाकमान के निर्देश पर राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह को गुना का जिलाध्यक्ष बनाया गया है..।
राजा साहब नाराज क्यों हो गए
दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 5:18 बजे श्री दिग्विजय सिंह ने X पर लिखा, "ये FAKE NEWS है। पत्रकार अजय झा जी इस प्रकार की ख़बरें कृपया ना दें। Image Building आप के नेता करते होंगे। हम जनता के बीच में रह कर काम करते हैं"। सिर्फ इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अपने सुपुत्र बाबा साहब जयवर्धन सिंह को भी इस बारे में बताया, Tag किया है।
कान में भी तो कह सकते थे, सबके सामने चिल्लाने की क्या जरूरत थी
इस मामले में सिर्फ एक ही सवाल बनता है। श्री दिग्विजय सिंह 54 साल से राजनीति में है। दिल्ली के पत्रकार श्री अजय झा 20 साल से कांग्रेस पार्टी की खबरें प्रसारित कर रहे हैं। दोनों के बीच में संबंध तो रहे होंगे। जब दिल्ली के पत्रकार साहब ने खबर जारी की तो फोन करके उनके कान में कह सकते थे। यदि खबर गलत है तो उनका ट्वीट, डिलीट करवा सकते थे। X पर पोस्ट करके सबके सामने चिल्लाने की क्या जरूरत थी। राजा साहब को क्या लगता है उनके इस प्रकार X पर पोस्ट कर देने से सब लोग उनकी बात सही मान लेंगे? बात खत्म हो जाएगी? बल्कि बात यहां से शुरू हो गई। हो सकता है डील फाइनल ना हुई हो लेकिन लोग तो यही मानेंगे, धुआं उठा तो आग जरूर लगी होगी।
BEACON और शिवांगी आनंद की कहानी क्या है
BEACON, शिवांगी आनंद की कंपनी का शॉर्ट फॉर्म है। कंपनी का पूरा नाम Bharat Engagement & Accountable Citizen Operations Network है। ब्लू चाहिए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है बल्कि LLP है। इसका रजिस्टर्ड ऑफिस दिल्ली के पास गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में है और रजिस्ट्रेशन 8 जनवरी 2024 को हुआ था। कंपनी में शिवांगी आनंद के अलावा अविनाश तिवारी और फलक्यार अस्करी (FALAKYAR ASKARI) भी पार्टनर है। आजकल दिल्ली में रहती है। DesignBoxed और Indian Political Action Committee में काम करने के बाद अपना स्टार्टअप शुरू किया है। इस स्टार्टअप में शिवांगी तीसरी फाउंडर है। अविनाश तिवारी इस स्टार्टअप को लीड कर रहे हैं।
क्या हुआ होगा बात क्यों शुरू हुई
पॉलिटिक्स के पर्यावरण में सबसे ज्यादा मात्रा गॉसिप की होती है। हो सकता है शिवांगी आनंद किसी के पास काम लेने गई हो और प्रेजेंटेशन के दौरान शिवांगी ने बताया कि उसके पास दिग्विजय सिंह के बेटे का भी काम है। या फिर हो सकता हूं कि शिवांगी, अपने पिताजी की रिफरेंस का फायदा उठाते हुए दिग्विजय सिंह या जयवर्धन सिंह से मिली हो। बातचीत पक्की हो गई हो लेकिन लास्ट तक एक कन्फ्यूजन रहा हो और जिसके कारण बात टूट गई हो। शिवांगी सोचती रही हो कि दिग्विजय सिंह, इस काम के लिए एक बड़ा अमाउंट देंगे और उसका स्टार्टअप चल निकलेगा। इधर राजा साहब सोच रहे हो कि अपने घर की बच्ची है, फ्री में काम करेगी। जब बाबा साहब मुख्यमंत्री बन जाएंगे, तब शिवांगी का सब चुकता कर देंगे। ✒ उपदेश अवस्थी।
ये FAKE NEWS है। @Ajay_reporter जी इस प्रकार की ख़बरें कृपया ना दें। Image Building आप के नेता करते होंगे। हम जनता के बीच में रह कर काम करते हैं। @INCMP @INCIndia @JVSinghINC @jitupatwari @UmangSinghar https://t.co/J1LPyoer7K
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 8, 2025