मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक वारंटी को पकड़ने के लिए खरगोन गए सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह की डेड बॉडी, एक होटल के कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली है। अक्षय की उम्र 30 वर्ष थी और वह अशोकनगर के कोतवाली थाने में पदस्थ थे।
खरगोन में अमृत पाए गए सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह गुना के रहने वाले थे
खरगोन पुलिस ने बताया कि, अक्षय कुशवाह ने रात 1 बजे कमरा बुक किया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तक जब उन्होंने कमरा नहीं खोला, तो होटल स्टाफ ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सब इंस्पेक्टर फंदे पर लटके हुए थे। घटना की जानकारी तत्काल अशोकनगर कोतवाली और मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खरगोन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अक्षय कुशवाहा मूल रूप से गुना के निवासी थे। काफी समय से अशोकनगर जिले में पदस्थ थे और कचनार थाना प्रभारी सहित कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में वे अशोकनगर कोतवाली थाने में कार्यरत थे।
कुछ सवाल जिनके जवाब जरुरी है
- सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह खरगोन में किस व्यक्ति को पकड़ने के लिए गए थे। उसके खिलाफ कौन सा अपराध दर्ज है। वह खरगोन का रहने वाला है या फिर अशोकनगर से फरार होकर खरगोन में छुप गया था।
- सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह अकेले क्यों गए थे जबकि अशोकनगर से खरगोन की दूरी लगभग 500 किलोमीटर है और अपने थाना क्षेत्र में भी किसी वारंटी को पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर अकेले नहीं जाते हैं।
- सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह का मोबाइल फोन कहां है।
- क्या होटल में सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह ने अपने पूरे परिचय के साथ रुम लिया था।
- क्या सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह ने खरगोन पुलिस को अपने बारे में बताया था।
- सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह ने दिन के 12:00 बजे तक के लिए ही होटल रूम क्यों लिया था। क्या उनको पता था कि 12:00 बजे तक वारंटी को पकड़ लिया जाएगा।
.webp)