MP ASI स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा: रूल बुक में संशोधन और ऑनलाइन एप्लीकेशन की डेट बढ़ाई

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल, ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत सूबेदार (अनुसूचिवीय), शीघ्रलेखक (Stenographer), और सहायक उप निरीक्षक (अनुसूचिवीय) (ASI) के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा-2025 के लिए सूचना/विज्ञापन जारी किया था। आज इसमें दो अपडेट जारी किए गए हैं। रूल बुक में संशोधन कर दिया गया है और ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है।

1. ऑनलाइन आवेदन की संशोधित तिथियाँ

कर्मचारी चयन मण्डल ने ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने और संशोधन करने की अंतिम तिथियों को निम्नलिखित रूप से संशोधित किया है:
• ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 30.10.2025 निर्धारित की गई है। (पहले यह तिथि 17.10.2025 थी)।
• ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि: 03.11.2025 निर्धारित की गई है। (पहले यह तिथि 22.10.2025 थी)।
मूल रूप से ऑनलाइन आवेदन 03.10.2025 से आमंत्रित किए गए थे।

2. रूल बुक के पेज नंबर 7 का संशोधन: महत्वपूर्ण नियम एवं पात्रता शर्तें

भर्ती परीक्षा-2025 की नियम पुस्तिका में शामिल आवश्यक बिंदु निम्नलिखित हैं:
वेतनमान (Salary)
सूबेदार (अनुसूचिवीय) - शीघ्रलेखक पद के लिए वेतनमान 36200-114800 निर्धारित किया गया है।
अनिवार्य प्रमाण पत्र
सभी अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित आवश्यक प्रमाण पत्र 17.10.2025 तक अनिवार्य रूप से होने चाहिए:
• निवास प्रमाण पत्र।
• शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र।
• आयु एवं उसमें छूट से संबंधित प्रमाण पत्र।
• भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)।
सामान्य पात्रता शर्तें
• नागरिकता: आवेदक को भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
• संतान नियम: यदि किसी अभ्यर्थी के दो से अधिक जीवित बच्चे हैं, जिनमें से एक का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है, तो वह नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
• द्वितीय चरण: द्वितीय चरण से तात्पर्य पुलिस विभाग द्वारा ली जाने वाली दस्तावेज सत्यापन एवं प्रायोगिक परीक्षा से है।

लिखित परीक्षा में अतिरिक्त अंक (Bonus Marks)

निम्नलिखित वर्गों के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों पर 5 अतिरिक्त अंक अनिवार्य रूप से प्रदान किए जाएंगे:
1. भारत-पाक संघर्ष में मृत सैनिकों के परिवार के सदस्य।
2. भूतपूर्व सैनिक (Demobilised Defence forces Personnel - Exservicemen - other ranks)।
3. निर्धारित के अतिशेष कर्मचारी।
4. जनगणना 1981 के अतिशेष कर्मचारी।
5. जनवरी 1991 के अतिशेष कर्मचारी।
6. राष्ट्रीय/अर्ध-राष्ट्रीयकृत संस्थाओं में वेतन पाने वाले कर्मचारियों के आश्रित।
7. राष्ट्रीय छात्र सेना (NCC) के उम्मीदवारों जिनके पास "बी" प्रमाण-पत्र है।
8. आयु एवं उसमें छूट प्राप्त करने वाले नागरिकों को।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!