Bhopal Police को प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कुलपति की तलाश, डॉ अनिल यादव के खिलाफ भी FIR

भोपाल, 6 अक्टूबर 2025:
 पुलिस को राज्य प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी एवं प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ मूलचंद किशोरे की तलाश है। वह अपनी पत्नी रेखा के साथ किसी अज्ञात स्थान पर जाकर छुप गए हैं। पुलिस ने कृष्णा नागवंशी, संध्या मेहरा और डॉ. अनिल यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 

मामला क्या है, FIR क्यों दर्ज हुई 

Dr. M.C.Kishore के भाई जोखीलाल ने मामला दर्ज करवाया है। पहले पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके कारण वह कोर्ट गए और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अपनी शिकायत में जोखीलाल ने बताया कि उनके भाई डॉक्टर मूलचंद किशोरे ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और जबलपुर हाईकोर्ट में दावा किया कि उनके भाई ने अपनी सारी संपत्ति उनकी पत्नी रेखा किशोरे के नाम कर दी है। मूलचंद अपने भाई की पूरी प्रॉपर्टी अपनी पत्नी के नाम करवाना चाहते थे परंतु जोखीलाल को पता चल गया। उन्होंने पुलिस को शिकायत की लेकिन डॉक्टर मूलचंद पावरफुल व्यक्ति है इसलिए पुलिस ने उनके भाई की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए जोखीलाल ने भोपाल कोर्ट में शिकायत की और कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। इस मामले में मूलचंद के साथ उनकी पत्नी रेखा, कृष्णा नागवंशी, संध्या मेहरा और डॉ. अनिल यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Dr. M.C.Kishore कौन है

Dr. M.C.Kishore का पूरा नाम डॉक्टर मूलचंद किशोरे है। मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। वर्तमान में सेवानिवृत्ति हैं। रिटायरमेंट के बाद Bhabha University, Bhopal में Vice-Chancellor (कुलपति) बन गए। Bhabha University, Bhopal की वेबसाइट पर एडमिनिस्ट्रेशन बॉडी में डॉक्टर मूलचंद का नाम नहीं है लेकिन फेसबुक पर उन्होंने अपने इंट्रो में बताया है कि, उनका पूरा नाम Dr Mool Chand Kishore है, उन्होंने MA,History, political sci, Geography, Hindi, Economics, LL.B, LLM एवं Ph.d तक पढ़ाई की है। भोपाल में पहले SDM और फिर ADM के पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के तहसीलदार भी थे। मूल रूप से रायसेन के रहने वाले हैं और डॉक्टर मूलचंद की फेसबुक प्रोफाइल एवं यूनिवर्सिटी के विकिपीडिया पेज के अनुसार Vice Chanceler at Bhabha University हैं। 



भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!