BHOPAL NEWS: जीपी मेहरा के घर में 3 करोड़ का सोना, 17 टन शहद...: लोकायुक्त की RAID

मध्य प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर गोविंद प्रसाद मेहरा (GP MEHRA) के घर से लोकायुक्त की टीम को 3 करोड रुपए मूल्य का सोना मिला है। फार्म हाउस में 17 टन शहद रखी हुई थी। मेहरा साहब इसका क्या करने वाले थे जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल तो प्रॉपर्टी की लिस्ट बनाई जा रही है। 

Engineer GP MEHRA के यहां लोकायुक्त को क्या-क्या मिला

मणिपुरम कॉलोनी वाले घर में 
8.79 लाख कैश (घर खर्च के लिए)। 
50 लाख की ज्वेलरी। 
ओपल रेजेंसी (दाना पानी, भोपाल) स्थित फ्लैट में 
26 लाख नकद, 
2.649 किलोग्राम सोना (अनुमानित कीमत 3.05 करोड़) 
5.523 किलो चांदी (कीमत 5.93 लाख) 
ग्राम सैनी (सोहागपुर) स्थित फार्महाउस में 
17 टन शहद, 
कृषि भूमि, 
6 ट्रैक्टर, 
32 निर्माणाधीन कॉटेज, 
7 तैयार कॉटेज, 
2 मछली पालन केंद्र, 
2 गौशालाएं,
कई महंगे कृषि उपकरण। 

मेहरा परिवार के नाम पर 4 लग्जरी कारें 
फोर्ड एंडेवर, स्कोडा सलाविया, किया सोनेट और मारुति सियाज, रजिस्टर्ड पाई गईं।

मेरा परिवार की चार बड़ी प्रॉपर्टी 
  • मणिपुरम कॉलोनी स्थित बंगला
  • बावड़िया कला स्थित बंगला
  • गोविंदपुरा स्थित के.टी. इंडस्ट्रीज फैक्ट्री
  • नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर तहसील के ग्राम सैनी में फार्महाउस 

GP MEHRA के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर ने बताया कि जी.पी. मेहरा ने अपने और परिजनों के नाम पर भोपाल, नर्मदापुरम और सोहागपुर में कई करोड़ रुपए की नामी व बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। सत्यापन के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(बी) के तहत केस दर्ज किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!