UJJAIN मामला: सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल अभी भी लापता, टाउन इंस्पेक्टर की डेड बॉडी मिली

Updesh Awasthee
उज्जैन की शिप्रा नदी में हुए कथित हादसे के बाद उन्हेल पुलिस स्टेशन इंचार्ज, इंस्पेक्टर अशोक शर्मा की डेड बॉडी मिल गई है लेकिन सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल अभी भी लापता है। दोनों पुलिस कर्मियों के अलावा वह कार भी गायब है जिसमें सवार होकर पुलिस टीम जा रही थी। राजा रघुवंशी कांड के बाद अब किसी भी प्राथमिक सूचना पर विश्वास नहीं होता। जब तक लापता पुलिसकर्मी नहीं मिल जाते हैं तब तक मामला संदिग्ध है।

NDRF, SDRF और होमगार्ड सबका सर्च ऑपरेशन फेल

एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को उज्जैन से चिंतामन के लिए निकले थे। वे एक लड़की के लापता होने के मामले में जांच करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पुल से अनियंत्रित होकर शिप्रा में जा गिरी। एसपी शर्मा के मुताबिक, कार कॉन्स्टेबल आरती पाल चला रही थीं। 41 साल की आरती की शादी नहीं हुई थी। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम बोट से और ड्रोन से कार की सर्चिंग कर रहे हैं। रात डेढ़ बजे अंधेरा ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। इसे सुबह 7 बजे दोबारा शुरू किया गया।

SI और महिला कांस्टेबल के साथ कार भी गायब है

सर्चिंग के दौरान नदी से एक अन्य पुरुष का शव मिला है। पहले ये शव एसआई मदनलाल निमामा का माना जा रहा था। लेकिन बाद में इसके निमामा का नहीं होने की पुष्टि हो गई। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। रेस्क्यू टीम को पिछले 8 घंटे में अन्य के शव नहीं मिले हैं। कार भी बरामद नहीं हो सकी है। खोजबीन जारी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!